JOBS; 900 पदों पर भर्ती करने संभाग स्तरीय रोजगार मेला 25 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में

रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उप संचालक डॉ. शशि अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में यूनिक्स सॉल्यूशन्स प्रा.लि., एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,  ऑप्टिवल हेल्थ सॉल्यूशन्स प्रा.लि., वोडाफोन आईडिया लिमिटेड, स्पंदना स्फूर्ति फिनेंशियल प्रा.लि., शांता टेक्नो प्रा.लि., एलक्सर कम्युनिकेशन प्रा.लि., एस.के.एस. इस्पात एंड पावर लिमिटेड तथा आई टेक लिफ्ट्स रायपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठान शामिल होंगे।

मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा एमबीबीएस एवं बीएएमएस डॉक्टरों के लिए भी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा।

रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट  https://erojgar.cg.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार