IGKV; अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम किसी भी सपने को साकार करने की कुंजी, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन

रायपुर, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पूर्व छात्र प्रकोष्ठ (सीजीपीएसी), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं यंग माइंड्स, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर  के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर थीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वर्ष 2016 बैच के पूर्व छात्र हर्ष कुमार वर्मा उप पांजीयक राज्य शासन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम किसी भी सपने को साकार करने की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच संतुलन स्थापित करते हुए पूरे उत्साह एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया।

टीम डायरेक्टर, थिंक आईएएस अकादमी मुरली मनोहर देवांगन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की विभिन्न परीक्षाओं की संरचना, तैयारी की प्रारंभिक रणनीति, उपयोगी पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर होने वाली चर्चाओं, वाद-विवादों तथा गुणवत्तापूर्ण सोशल मीडिया सामग्री का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने की सलाह दी।

अपने उद्बोधन में अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने कहा कि कृषि महाविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है तथा वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने तथा अपनी प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया। सत्र की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल वक्ताओं के विचार ही नहीं सुने, बल्कि अत्यंत उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ उनसे संवाद भी किया। विद्यार्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, महाविद्यालयीन अध्ययन के साथ समानांतर तैयारी, समय प्रबंधन, अध्ययन रणनीति तथा कैरियर निर्माण से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक समाधान प्रस्तुत किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर