तीन दिन से बारिश का सिलसिला जारी; निम्न दबाव क्षेत्र छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा,ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर, मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते तीन दिनों से छत्‍तीसगढ़ में हो रही वर्षा बुधवार से थमने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। इसके साथ ही वर्षा की गतिविधियां भी कम होंगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। प्रदेश में जून माह में अब तक 122.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 24 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक 160.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए।

इधर मानसून ने देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है। नतीजन कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जिन राज्यों में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों में तो पहले भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। उत्तराखंड में तीर्थ यात्री तो हिमाचल में पर्यटक फंसे है।

स्काटमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा और झारखंड पर कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और छत्तीसगढ़ क्षेत्र पर चिह्नित है। यह संभवतः उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा और मध्य प्रदेश में लगभग 48 घंटों तक रहेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक जोरदार मॉनसून की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 

अब तक प्रदेश भर में हुई सामान्य से 24 प्रतिशत कम वर्षा

मंगलवार सुबह से ही रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक रुक कर वर्षा होती रही। बादल व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है और मौसम में ठंडक आ गई है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा 30 वर्षों में सबसे कम है। रायपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर, बलौदाबाजार सहित छह जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा

जून माह में अब तक रायपुर, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और मुंगेली जिले में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है, इसके अलावा अन्य जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में अब 185.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही सबसे कम वर्षा सरगुजा में 49.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

डोंडीलोहारा 22 सेमी, बालोद 19 सेमी, मोहला 17 सेमी, डोंगरगांव 16 सेमी, छुरिया-गुरुर 14 सेमी, डोंगरगढ़-कुरुद 12 सेमी, महासमुंद-पाटन 11 सेमी, गुंडरदेही 10 सेमी, मानपुर-रामानुजनगर 8 सेमी, रायपुर-बागबहरा 6 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…