तीर्थ यात्रा पर गए कुर्मी समाज के बस पर उड़ीसा में हमला;कई जख्मी,अस्पताल में भर्ती

रायपुर, छत्तीसगढ़ से चार धाम की यात्रा पर गए कुर्मी समाज के यात्रियों पर कटक के समीप एक टोल प्लाजा पर संघातिक हमले की खबर मिली है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीडितो ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद करनेकी गुहार लगाई है।यह घटना बीती रात्रि की है ।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण (बिलासपुर) से कुर्मी समाज के कुछ सामाजिक बन्धु सपरिवार  चारधाम यात्रा के लिए निकले हैं । आखरी पड़ाव जगन्नाथपुरी  दर्शन पश्चात घर वापसी में उड़ीसा कटक के पास एक गैर सरकारी टोलप्लाज़ा में पैसा को लेकर वहाँ के कर्मचारियों ने ऋषभ कश्यप शिवरीनारायण  निवासी के साथ विवाद शुरुबकीय। फिर साथ यात्रा कर रहे है पुरषों की लाठीडंडे पिटाई की । बीचबचाव के लिए आये महिलाओं को भी मारे जिससे तीन महिलाओं के हाथ मे फेक्चर आ गए है । बस के कांच तोड़ दिए।  जिससे बस के अंदर बैठे बच्चों को भी चोंट आई है । एक बच्ची के कान में कांच घुस गया है।

बताया जा रहा है कि, नया जिला सक्ती के मल्दा गांव से महिला-पुरुष, बच्चों सहित कई ग्रामीण तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम में स्थित रामेश्वरम तीर्थ गए हुए थे। दर्शन करने के बाद ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ सक्ती अपने गृहग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान ओडिशा के कटक जिला के मंगोली नाका के पास उनकी बस को रुकवाया गया और कुछ लोग अवैध वसूली करने लगे।

वहाँ कुछ लोगों की मदद से इन सब घायलों को हॉस्पिटल में त्वरित उपचार प्राप्त हुआ और इन्हें कटक के अटगढ़ नामक जगह पर एक रेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था  की गई है। यात्रियों में शामिल  ऋषभ कश्यप की धर्मपत्नी ने फोन पर बताया कि हमें यहाँ से सुरक्षित निकालने में छत्तीसगढ़ सरकार की मदद की जरूरत है हम सब यहाँ असुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुरक्षा दिलाने के लिये निवेदन किया गया है। मुख्यमंत्री के osd मनीष बंछोर को भी सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    SC; ब्लड रिलेशन में शादी से नुकसान, सुको ने कहा- इस पर रोक लगाने की जरूरत

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने नजदीकी खून के रिश्ते में शादी करने को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि करीबी रिश्ते में शादी…

    CRIME; ज्वेलर्स समेत दो गिरफ्तार, आलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर रहा था

    रायपुर. राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घर में खाना बनाने के लिए रखा गया रसोईया ही मालिक के घर से लाखों…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई