नक्‍सलियों के सप्‍लाई नेटवर्क पर एक्‍शन; 100 बोरी चावल और विस्फोटक समेत नक्‍सली सहयोगी गिरफ्तार

जगदलपुर,  छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के खिलाफ एक्‍शन लगातार जारी है। इसी क्रम में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर पुलिस ने नक्‍सलियों के सप्‍लाई नेटवर्क पर प्रहार करते हुए के शीर्ष नक्‍सली कैडर के लिए ले जाई जा रही 100 बोरी सुगंधित चावल, विस्फोटक सामग्री, पर्चा आदि सामग्री को जब्‍त किया है। साथ ही एक नक्‍सली सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

बीजापुर पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना ग्राम चेरपाल निवासी निर्मल जुमड़े को नक्‍सली कैडरों के लिए उच्च स्तर के सुगंधित चांवल सप्लाई तथा विस्फोटक सामग्री, पर्चा आदि सामग्री को सप्लाई के लिए एक सप्ताह पूर्व नगद रुपया दिया गया है। इस सूचना के बाद बीजापुर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी।

चेरपाल निवासी निर्मल जुमडे ने सप्लाई की बात स्वीकारी

बीजापुर पुलिस ने इस संदर्भ में 23 मई को ग्राम चेरपाल के रहने वाले संदिग्‍ध निर्मल जुमड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने नक्‍सलियों को सामग्री सप्‍लाई करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि 19 मई को नक्‍सली कैडर के लिंगेश, शांति विज्जी ने उससे संपर्क कर बाजार से लगभग 25 क्विंटल चावल और एक अन्य नक्‍सली कोरियर से विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामग्री प्राप्त कर नक्‍सलियों तक पहुंचाने के लिए नगद 60 हजार दिया था। निर्मल जुमड़े ने बताया कि प्‍लान के मुताबिक 22 मई को एक ट्रक में चावल और नक्‍सली कोरियर की ओर से दिए गए एक सफेद बोरी को लोड कर गंगालूर क्षेत्र के सावनार के जंगल में जाने रवाना हुआ। इस दौरान ग्राम रेगड़गट्टा के आगे ट्रक नहीं जा पाने की स्थिति में ट्रक में रखे चावल व अन्य सामग्री को रेगड़गट्टा गांव के ही एक व्यक्ति के खेत उतार दिया, जिसे मौका देखकर बाद में ट्रैक्टर के माध्यम से नक्‍सलियों तक पहुंचाया।

डेटोनेटर, जिलेटीन, कार्डेक्स वायर जब्त

पुलिस ने संदेही निर्मल जुमड़े के निशानदेही पर नक्‍सलियों को सप्लाई करने के लिये रखी गई 100 बोरी चावल, एक सफेद बोरी के थैले में अंदर रखा 8 नग डेटोनेटर, 10 नग जिलेटीन, लगभग 20 मीटर कार्डेक्स वायर, 100 नग नक्सली पर्चा, एक नग नक्सल बैनर, नक्सल साहित्य इत्यादि सामग्री को जब्‍त किया है।बीजापुर के पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नक्‍सलियों की सप्लाई नेटवर्क के विरूद्ध की गई इस कार्रवाई के संदर्भ में अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर दंतेवाड़ा के स्‍पेशल कोर्ट पेश किया गया है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर