तेंदुआ को ऊंचे पेड़ पर चढ़ा देख लोगों की अटकी सांसें; वन विभाग अलर्ट

राजनांदगांव, जिले के डोंगरगढ़ और खैरागढ़ के बीच स्थित मां भवानी मंदिर से सटे जंगल में फिर से तेंदुआ दिखाई दिया है। इससे लोगों में दहशत है। शुक्रवार को तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो लोगों ने बना लिया।

जानकारी के मुताबिक, भवानी मंदिर क्षेत्र से लगे ग्राम बनबोड़ में एक किसान के खेत में ऊंचे पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ था। वो पेड़ पर इस डाली से उस डाली पर चढ़ रहा था। अचानक किसान की नजर तेंदुए पर पड़ी, तो वो घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को खबर की, जिसके बाद वहां अन्य लोग भी पहुंचे।

मादा तेंदुआ और उसके 2 शावक भी हो सकते हैं आसपास

कुछ गांववालों ने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी है। लोगों का कहना है कि अभी तक तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन उन्हें आशंका है कि वो अपने परिवार के साथ है, जिसमें एक मादा तेंदुआ और उसके 2 शावक भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी तेंदुआ के देखने पर वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए यहां किसी जंगली जानवर के नहीं होने की बात कही थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर हमला, अचानक बमबारी से दहल उठा काबुल, 400 लोगों की मौत

    काबुल, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग जारी है. कभी डूरंड लाइन पर झड़प तो कभी हवाई हमले से दोनों देश में खौफ का माहौल है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब एक-दूसरे पर खूब…

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां