दहेज हत्या; दहेज में नहीं मिली बुलेट तो गला दबाकर पत्नी की कर दी हत्या

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुरनगर जिले में  दहेज में बुलेट न मिलने पर पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को फंदे में लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया। मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध हत्या और दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जिले के लोदाम चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार नाजिश खातून (20) का विवाह लगभग दो साल पूर्व आरोपित मुजाहिद खान (20) से हुई थी. मृतिका और आरोपी दोनों एक ही गांव साईंटांगर टोली के रहने वाले थे।

मृतिका के स्वजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपित मुजाहिद खान दहेज में बुलेट की मांग कर रहा था। नवविवाहिता के परिवार पर दबाव बनाने के लिए वह नाजिश खातून से मारपीट किया करता था। 29 मार्च को प्रार्थी अकबर खान ने लोदाम चौकी में सूचना दी कि उसकी भांजी ने पति से होने वाले झगड़े से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर घटनास्थल पहुंची लोदाम पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम रिपोेर्ट में चिकित्सक ने गला दबाए जाने से नाजिश खातून की मृत्यु होने का उल्लेख किया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मुजाहिद खान के विरुद्ध सिटी कोतवाली में धारा 302 (हत्या), 498 च (दहेज प्रताड़ना) और (304 च) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा