दीवार पर पोस्टर से आकर्षक पेंटिंग उखड़ी, नगर निगम हुआ सख्त,फन फेयर व फिल्म निर्माता पर लगा जुर्माना, दी एफआईआर की चेतावनी

रायपुर, नगर निगम, रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से शहर की दीवारों में बनाई गई आकर्षक पेंटिंग के ऊपर पोस्टर चिपका कर विरूपित करने वाले डिज्नीलैंड फन फेयर व दुल्हे राजा फिल्म के निर्माता पर कार्यवाही की गई है। नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत फन फेयर व दुल्हे राजा फिल्म के निर्माता पर जुर्माना लगाया है, साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि विरूपण के लिए पुनः दोषी पाए जाने पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

भाटागांव ओव्हर ब्रिज के नीचे स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर आकर्षक पेंटिंग बनाई थी उसे फन फेयर और फिल्मी पोस्टर से निरूपित किए जाने की शिकायत कमिश्नर श्री मिश्रा तक पहुंची थी। श्री मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए जोन 08 और 04 को तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया था। संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोनों जोन द्वारा डिज्नीलैंड फन फेयर पर 12 हजार 5 सौ रुपए का अर्थदंड लगाया गया है, जो उसने आज जमा किया।

इसी तरह फिल्म संबंधी पोस्टर हेतु भी कड़ा पत्र लिखकर जुर्माना अदा करने के लिए कहा गया है। नगर निगम द्वारा कार्यालय बुलाकर इन्हें समझाईश भी दी गई है। नगर निगम ने कहा है कि शासकीय संपत्ति पर पोस्टर, बैनर इत्यादि लगाकर इसे विरूपित न करें अन्यथा एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी जोन कमिश्नरों से भी कहा गया है कि अपने अधीनस्थ क्षेत्रों की निगरानी करें एवं दोषियों के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…