दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट टेस्‍ट उड़ान के दौरान विफल, हुआ विस्‍फोट

वाशिंगटन , एजेंसी, पहली परीक्षण उड़ान के दौरान गुरुवार को स्पेसएक्स का अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप विफल होकर फट गया। यह यान अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा, मंगल और उससे आगे भेजने के लिए डिजाइन किया गया था।

इस विशालकाय रॉकेट को टेक्सास के बोका चिका में निजी स्पेसएक्स स्पेसपोर्ट स्टारबेस से सुबह 8:33 बजे केंद्रीय समय (1333 जीएमटी) पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। स्टारशिप कैप्सूल को उड़ान के तीन मिनट के पहले चरण के रॉकेट बूस्टर से अलग होने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन सेपरेशन नहीं हो पाया और रॉकेट में विस्फोट हो गया।

टेक्सास से पहली बार लांच

दुनिया का सबसे ताकतवर राकेट स्टारशिप गुरुवार को प्रक्षेपण के चार मिनट बाद ही फटकर मेक्सिको की खाड़ी में गिर गया। इसमें कोई व्यक्ति या उपग्रह नहीं था। इसे टेक्सास से पहली बार लांच किया गया था, लेकिन प्रक्षेपण में सफलता नहीं मिल सकी। स्पेसएक्स ने स्टारशिप राकेट को बनाया है। इसके जरिये इंसानों को मंगल ग्रह पर ले जाने का लक्ष्य है। मस्क ने ट््‌वीट किया स्टारशिप का रोमांचक परीक्षण ! कुछ महीनों में अगले परीक्षण के लिए बहुत कुछ सीखा।

कई इंजनों ने काम करना बंद कर दिया

बताया जा रहा है कि लांच के बाद शुरूआत में तो सब ठीक लग रहा था, लेकिन 24 मील (39 किलोमीटर) की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद 33 इंजन वाले राकेट के कई इंजनों ने काम करना बंद कर दिया। स्टारशिप के कैप्सूल को राकेट के बूस्टर से अलग होना था। लेकिन दोनों अलग नहीं हो सके और राकेट में धमाका हो गया। इसे एलन मस्क से लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    WAR;कतर की तोड़ दी कमर…ईरान ने साउथ पार्स गैस फील्ड का लिया बदला, भारत के तेल-गैस में लगेगी आग?

    नई दिल्ली, ईरान ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए भीषण हमले का बदला ले लिया है। उसने कतर के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिसमें भीषण आग लग…

    WAR; ईरान के तूफानी बदले से घबराया अमेरिका, सऊदी-कतर में हाहाकार

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच तनाव अब और बढ़ गया है. ईरान के हमलों के बाद कतर ने बड़ा कदम उठाते हुए ईरान के सैन्य और सुरक्षा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां