न्यायाधीश ने छोड़ी कुर्सी; बिलाईगढ़ विधानसभा से मांगी कांग्रेस की टिकट

रायपुर। कांकेर के मुख्य न्यायिक न्यायाधीश कृष्णकांत भारद्वाज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को त्याग पत्र देने के बाद वे बिलाईगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के जरिए कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। इस दौरान एक आवेदन पत्र सौंपते हुए उन्होंने कांग्रेस की ओर से बिलाईगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी भी पेश कर दी है।‌

जानकारी के अनुसार कांकेर जिला के न्यायाधीश एवम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णकांत भारद्वाज ने कल बिलाईगढ़ विधानसभा के उम्मीदवार तौर पर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यालय बिलाईगढ़ पहुंचकर अपना आवेदन ब्लाक अध्यक्ष भागवत साहू को सौंपा। पूर्व में चर्चा थी कि न्यायाधीश कृष्णकांत अपने जज पद से त्याग पत्र देकर विधानसभा बिलाईगढ़ से चुनाव लड़ सकते है। जज साहब ने अपने पद से त्यागपत्र सौंप दिया हैं। इसके बाद 20 अगस्त को ही बिलाईगढ़ कांग्रेस कार्यालय आकर अपना आवेदन पत्र जमा कर दिए।

उन्होंने 3 माह पहले ही विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवम जनता से जनसपर्क कर रहे थे जिनके आधार पर कयास लगाया गया था कि वे विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। विगत दिवस उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा से भी मुलाकात की थी। न्यायाधीश बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम रामभाठा ग्रामपंचायत सेंदुरस के मूल निवासी हैं। न्यायाधीश को न्यायिक कार्य करते हुए चौदह वर्ष से अधिक हो चुके हैं। उनकी सेवा अवधि 16 वर्ष और बची हुई है। ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन जमा करते समय मुख्य रूप से कीर्तन अजय, कार्तिक भास्कर, भुनेश्वर सोनवानी, पूरण भास्कर,रमेश लहरे,मनोज सोनवानी, संदीप सोनवानी(उपसरपंच),निर्मल कुर्रे, विजय बारले,दिलीप सोनवानी,विजय लहरे,प्रेम टंडन,जयदीप बंजारे, पहलाद हिरवानी,लक्ष्मण आजाद,मनोज साहू,जोगेश सोनवानी,गणेश लहरे, शरवन भास्कर,मनोज लहरे, बांके बिहारी जांगेडे,जयराम लहरे, विनोद सोनी सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता,समर्थक उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां