पर्यटन; हवाई यात्राओं में भी मिलने वाला है मानसूनी आफर, होटलों का किराया भी होगा सस्ता

रायपुर, अगर आप हवाई यात्रा से कहीं बाहर जाने की सोच रहे है तो थोड़ा ठहर जाइए। विमानन कंपनियों द्वारा भी अगले महीने से मानसूनी आफरों की बौछार की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके तहत घरेलू हवाई यात्राओं में (एक हजार किमी की यात्रा) में तीन हजार रुपये तक का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही ट्रैवल्स पैकेज के दाम भी घट जाएंगे।

ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि विमानन कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले ये आफर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होते है। ये आफर विमान के पूरे सीटों में न होकर 15 से 20 सीटों में रहते है और उपभोक्ताओं को पहले ही बता दिया जाता है कि एक निश्चित अवधि में अपनी यात्रा की टिकट बुक करा ले। बताया जा रहा है कि ये आफर तो यात्रियों के फायदे के लिए ही शुरू किए जाते है। बताया जा रहा है कि 15 जुलाई के बाद से विमानन कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले इन आफरों का सिलसिला शुरू होगा। विमानन कंपनियों द्वारा आफरों की रणनीति भी तैयार की जा रही है और इस तरह से बनाए जा रहे है जिसमें पूरा फायदा उपभोक्ताओं को मिले।

ट्रैवल्स पैकेज भी होंगे सस्ते

जुलाई से लेकर सितंबर तक की अवधि में मिलने वाले ट्रैवल्स पैकेज भी 30 प्रतिशत तक सस्ते होंगे। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि जो पैकेज आपने मई माह में 50 हजार में लिया था, उसकी कीमत इस अवधि में 35 हजार रुपये हो जाती है। विभिन्न क्षेत्रों के ट्रैवल्स पैकेजों की कीमतों में गिरावट आ जाती है।

होटलों में भी मिलेंगे आफर

बारिश का मौसम अधिकांश सेक्टरों के लिए कारोबार की रफ्तार सुस्त करने वाला होता है। इस दौरान होटलों में भी कमरे के शुल्क में 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। इसके साथ ही खाने में भी आफर दिए जाते है और फूड फैस्टिवल भी लगाए जाते है। बारिश के मौसम में सामान्य रूप से होटलों में ज्यादा कार्यक्रम नहीं होते और कार्पोरेट व शासकीय कार्यक्रम भी कम होते है।

  • Related Posts

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    RAILWAY;रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 235 मामलों से 2,02,345 रुपए जुर्माना

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर कल 30 जुलाई को रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार