प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला ग्रीस का सर्वोच्च सम्मान; ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर से हुए सम्मानित

एथेंस, एजेंसी, ग्रीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है। आज (शुक्रवार) एथेंस में राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की पुरातन सभ्यताओं, लोकतांत्रिक विचारधाराओं, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।उन्होंने कहा, ’40 वर्ष के लंबे अंतरात के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आए हैं। फिर भी हमारे संबंधों की गहराई कम नहीं हुई। इसलिए पीएम (ग्रीस) और मैंने दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। मोदी ने कहा कि हम सैन्य संबंधों के साथ रक्षा उद्योग को सशख्त बनाने पर सहमत हुए हैं। हमने आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की। साथ ही 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रपति की ओर से किया जाता है सम्मानित

ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। यह सम्मान ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जाता है। जिन्होंने ग्रीस को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’