बृजमोहन ने कांग्रेस को बताया करियर किलर; PSC धोखा देती है, CBI जांच कराने की मांग

पूर्व मंत्री और BJP विधायक भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस करियर किलर है। । कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि 5 साल में हर वर्ग के साथ धोखा किया है। राज्य सेवा परीक्षा (पीएससी) 2021, राज्य सेवा परीक्षा (पीएससी) 2022, वन सेवा भर्ती परीक्षा और शिक्षक भर्ती में व्यापक भ्रष्टाचार किया है।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चिंता जाहिर करते हुई कहा कि युवा छत्तीसगढ़ और देश का भविष्य हैं। इन युवाओं के कैरियर में 5 साल बहुत होता है, उसे बर्बाद करना देश के साथ गद्दारी है और अक्षम्य अपराध भी। संविधान के अनुच्छेद 315 में पारदर्शी और निष्पक्ष भरतियां करने के लिए “संघ लोक सेवा आयोग” और “राज्य लोक सेवा आयोग” का प्रावधान संविधान निर्माताओं ने किया है।

ये प्रावधान इसलिए हैं कि गरीब, आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग का हर योग्य व्यक्ति सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सके। अग्रवाल ने दुख व्यक्त किया कि अपने राजनीतिक जीवन में युवाओं के कैरियर को बर्बाद करने वाली, ऐसी राज्य सरकार उन्होंने कभी नहीं देखी। इस राज्य सरकार ने मंडी लगाकर भर्तीयां की है, पदों को बेचा है।
CBI जांच की मांग
बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश का युवा सालों मेहनत करके तैयारी करता है। मगर भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी गईं। आयोग के चीफ टामन सोनवारी के कई रिश्तेदारों की भर्ती हो गई। आखिरकार हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाई है। अग्रवाल ने पीएससी घोटाले ,फॉरेस्ट सेवा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार को चुनौती है कि उसमें दम है तो वह ऐसा करके दिखाये।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र