बैंकिंग, रेलवे, कर्मचारी चयन आयोग, व्यापम की तैयारी करने छात्रों को फ्री कोचिंग;आवेदन 15 अप्रैल तक

रायपुर, बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेलवे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम जैसे एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट को फ्री कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजीव युवा उत्थान योजना के तहत राज्य के रायपुर जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र पर 100 सीट पर ये कोचिंग दी जाएगी।

ये काेचिंग राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए होगी। आदिवासी विकास विभाग की ओर से बताया गया कि नये सत्र के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु 100 सीट निर्धारित हैं। सभी विद्यार्थियों को रुपये 1000/ – प्रतिमाह स्कॉलरशिप भी मिलेगी। कोचिंग की सुविधा निःशुल्क है। कुल स्वीकृत सीट 100 में अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 एवम अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है तथा वर्गवार 33% प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रहती है।

क्या है योग्यता
ऐसे बच्चों को कोचिंग योजना का लाभ मिलेगा जो हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी पास हों। न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। छ.ग. राज्य के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र हो । पालक/ अभिभावक की आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए एवं सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

यहां जमा करने होंगे आवेदन
विद्यार्थी अपना आवेदन 15 अप्रैल तक सभी डॉक्यूमेंट्स (हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति) के साथ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (पुराना आयुक्त आदिम जाति कार्यालय) और कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, रायपुर कलेक्टर परिसर कमरा नंबर 40 में जमा कर सकते है।

  • Related Posts

    CGPEB;बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को, आवेदन 27 अप्रैल तक

    रायपुर,  बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापमं द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी।…

    CGPSC,सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

     रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम