बॉयफ्रेंड संग वेकेशन पर निकलीं जाह्नवी कपूर; एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट

मुम्बई, बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अब हाल ही में जाह्नवी और शिखर पहाड़िया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों साथ में समर वेकेशन मनाने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। दोनों को रविवार सुबह दोनों को मुंबई से बाहर जाते देखा गया। इस समय मुंबई में भारी गर्मी पड़ रही है, जहां जाह्नवी कपूर ने इस अवसर पर ओवरसाइज ब्लेजर सूट पहन रखा था। वहीं शिखर कैजुअल लुक में नजर आए। इस महीने की शुरुआत में भी जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को तिरुपति बालाजी मंदिर में देखा गया था।

बॉयफ्रेंड संग वेकेशन पर जाह्नवी

दोनों तिरुमाला दर्शन करने पहुंचे थे। शिखर पहाड़िया के जन्मदिन के खास मौके पर दोनों ने बालाजी के दर्शन करने के साथ-साथ पूजा अर्चना भी की। वहीं अब एक बार फिर जाह्नवी और शिखर बतौर कपल साख दिखाई दिए हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। लंबे समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। दिसंबर 2022 में दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। कुछ समय पहले भी शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर के साथ पार्टी की थी। वे बोनी कपूर के साथ एक कार्यक्रम के ओपनिंग गाला में भी नजर आए थे।

एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए जाह्नवी-शिखर

जाह्नवी कपूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जाह्नवी शिखर को लेकर कई पोस्ट भी कर चुकी हैं। उनकी पोस्ट से ये पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म बवाल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन भी नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर जल्द ही टाॅलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वे NTR30 में नजर आएंगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी होंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

  • Related Posts

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    एक पुस्तक और उस पर बनी फिल्म या धारावाहिक में बहुत फर्क होता है ये बात तीसरी कसम और  फणीश्वर नाथ रेणु के द्वारा लिखी मारे गैर गुलफाम और गो दान…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र