मणिपुर में गोलियों से छलनी दो शव मिले; आंखों पर पट्टी ओर हाथ बांधकर मारी गोली, मृतकों में एक महिला भी शामिल

इंफाल, एजेंसी, मणिपुर के इंफाल में पुलिस ने बुधवार को दो शव बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शव महिला का है, जो ताइरेनपोकपी इलाके के आसपास मिला।वहीं मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले के ताखोक मापल माखा इलाके में एक पुरुष की डेड बॉडी मिली, जिसकी उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे और सिर पर गोली के निशान थे। पुलिस ने कहा- महिला उन चार लापता लोगों में से एक है, जिन्हें 7 नवंबर को इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप तलहटी से किडनैप कर लिया गया था।

मैतेई भीड़ ने कुकी लोगों को अगवा किया, 3 सैनिक परिवार के
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कांग्चुप चिंगखोंग गांव के पास 7 नवंबर को एक चेकपॉइंट पर मैतेई लोगों की भीड़ ने एक वाहन रोककर उसमें सवार चार कुकी लोगों को अगवा कर लिया था। इनमें से तीन लोग एक सैनिक के परिवार के हैं। इनमें सैनिक की मां भी शामिल है।

जैसे ही लोगों के अगवा होने की खबर फैली, कुछ कुकी लोग हाथों में हथियार लिए घटनास्थल पर पहुंचे और कांग्चुप की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों और एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, वाहन में एक 65 साल के बुजुर्ग भी सवार थे, जिन्हें मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने अगवा होने से बचा लिया। उनकी पहचान मंगलून हाओकिप के नाम से हुई है। उन्हें कई गंभीर चोटें आईं थीं, जिसके चलते उन्हें नगालैंड के दीमापुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बाकी चार लोगों की पहचान नेंगकिम (60), नीलम (55), जॉन थंगजिम हाओकिप (25) और जमखोतंग (40) के तौर पर हुई है। इनमें से एक महिला का शव मिल गया है। मैतेई बहुल इंफाल वेस्ट और कुकी-जो बहुल कांगपोकपी के बीच कांग्चुप में हुई वारदात के बाद यहां सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

चुराचांदपुर से कांगपोकपी जा रहे थे पांचों लोग
पुलिस ने बताया कि पांच कुकी लोग चुराचांदपुर से कांगपोकपी की तरफ जा रहे थे, जब कांगपोकपी बॉर्डर पर इंफाल वेस्ट में दाखिल होते ही मैतेई समुदाय के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सैनिक मणिपुर के बाहर पोस्टेड है। जहां ये वारदात हुई, वो जगह कुकी-जो बहुल कांगपोकपी और मैतेई बहुत इंफाल वेस्ट जिले से लगी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिन पहले कांगपोकपी जिले के पास सेकमाई इलाके से दो मैतेई छात्र गायब हो गए थे, जिसके बाद मैतेई समुदाय के लोगों ने कुकी लोगों पर हमला किया है। पुलिस को दोनों छात्रों के फोन सेनापति जिले के पास एक पेट्रोल पंप से काली पॉलीथीन में लिपटे हुए मिले हैं।

ITLF ने मैतेई संगठन को दोषी ठहराया
इस घटना को लेकर कुकी समुदाय के इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से अपील की है कि अगवा हुए चारों लोगों की तलाश करें। एक बयान जारी करके ITLF ने मैतेई संगठन अरमबाई तेंगोल को घटना का दोषी ठहराया है। ITLF ने कहा कि हमें डर है कि कहीं उन लोगों की हत्या न कर दी गई हो।

म्यांमार ने भारत से लगी सीमा सील की
वहीं, मणिपुर पुलिस के DIG जोगेशचंद्र हाओबिजाम के नेतृत्व में 11 IRB कर्मियों और 7 कमांडो की टीम ने बॉर्डर एरिया से 40 म्यांमारी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।इधर, मोरेह स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) पर अज्ञात लोगों की अंधाधुंध फायरिंग के बाद म्यांमार ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर को सील कर दिया है। गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 को बंद किया गया है, जो मोरेह को म्यांमार के सैगंग राज्य के नामफालोंग जिले से जोड़ते हैं। दरअसल, 5 नवंबर को ICP पर हमला हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……