महिलाओं ने धरना स्थल पर रस्सी खींच प्रतियोगिता जीती, वेतन विसंगति के लिए गुलाबी फुग्गे आकाश में छोड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक कल्याण  संघ द्वारा ग्रेड पे में वृद्धि तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग के लिए आज 17 मार्च को आयोजित एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन सरकार के दमनकारी नीति के बाद भी आंदोलन किया। आंदोलनकारियों में महिला बाल विकास में आंदोलन तिथि 17 मार्च को अवकाश स्वीकृति न करने, वेतन काटने के आदेश से व्यापक आक्रोश जारी है। सभी जिला संभाग के महिला प्रतिनिधियों ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर तपती धूप में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा रस्सी खींच एवं फुग्गे उड़ाकर अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट किया।

       पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती ऋतु परिहार  एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि आज 17 मार्च को बूढ़ातालाब धरना स्थल पर सीमित संख्या में सांकेतिक आंदोलन ग्रेड पे एवं वेतन विसंगति दूर करने के लिए किया गया। संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रायपुर पत्र जारी कर जिलों में आंदोलन तिथि को अवकाश स्वीकृत न कर जानबूझकर आज ही विभाग में बैठक रखकर आंदोलन को कुचलने के लिए पूरी ताकत विभागीय अधिकारियों ने लगाया।

धरना स्थल पर महिलाओं ने सरकार और पर्यवेक्षक के बीच रस्सा खींचो प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें महिला पर्यवेक्षक विजयी रही तथा सरकार परास्त हुआ। उसके बाद उन्होंने गैस पोगो पर ग्रेड पर वेतन विसंगति अधिकारियों का दमन तथा समिति का नाम लिखकर आकाश में स्वच्छंद मांगों को प्रेषित किया। किंतु फुल नहीं चिंगारी है छत्तीसगढ़ की नारी है* को प्रतिपादित करते हुए आंदोलन किया गया तथा सरकार को चेतावनी दी गई कि अवकाश अस्वीकृत करने, वेतन काटने की कार्यवाही किए जाने पर आपात बैठक लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जावेगा।

महिलाएं आज धरना स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर वेतन विसंगति की मांग को रखीं। आंदोलनकारियों की सभा को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने संबोधित किया। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक सर्वेक्षक संघ के संरक्षक कमल वर्मा, महामंत्री उमेश मुदलियार, संरक्षक अजय तिवारी, कर्मचारी नेता विजय कुमार झा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु परिहार सीएल दुबे, आंगनबाड़ी प्रदेश अध्यक्ष सरिता पाठक, उप प़ातीय  अध्यक्ष नरेश वाढ़ेर ने संबोधित किया। आज का धरना प्रदर्शन का नेतृत्व  जयश्री साहू सचिव कोषाध्यक्ष याचना शुक्ला, श्रीमती रंजना ठाकुर, बस्तर अध्यक्ष पदमा नायडू,उपाध्यक्ष जयश्री वर्मा, निशा पांडे, सह सचिव आशा पात्रे, प्रीति बघेल, निशा पांडे दीपा बघेल हितकारिणी देवांगन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

ReplyForward
  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात