यू –ट्यूब चैनल्स के इन्पैनलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त तक

रायुपर, छत्तीसगढ़ राज्य एवं राज्य के बाहर के पात्र यू-ट्यूब चैनल्स को इम्पैनलमेंट किए जाने के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2023 निर्धारित है। यूट्यूब चैनलों के इम्पैनलमेंट हेतु जनसंपर्क संचालनालय स्तर पर आयुक्त/ संचालक द्वारा अपर संचालक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। इस समिति की अनुशंसा पर आयुक्त/ संचालक द्वारा इम्पैनलमेंट की कार्यवाही की जाएगी। इम्पैनलमेंट की अवधि एक वर्ष की होगी। जिसका नियमित अंतराल पर पुनः समीक्षा करने का अधिकार समिति का होगा। 

*तीन श्रेणियों में किया जाएगा इम्पैललमेंट*

यूट्यूब चैनलों का इम्पैनलमेंट तीन श्रेणियों “ए”, “बी” एवं “सी” में किया जाएगा।  ए श्रेणी में इम्पैनलमेंट हेतु न्यूनतम 30 लाख सब्सक्राईबर होना अनिवार्य हैं। “ए” श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य से संचालित एवं राज्य के बाहर से संचालित न्यूज एवं करेंट अफेयर चैनलों का इम्पैनलमेंट किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के बाहर से संचालित न्यूज चैनलों के इम्पैनलमेंट हेतु उनका छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होना अनिवार्य है। “बी” श्रेणी के अंतर्गत न्यूज एवं करेंट अफेयर्स से संबंधित यूट्यूब चैनलों को छोड़कर छत्तीसगढ़ से संचालित मनोरंजन, ट्रैवल, फूड, शिक्षा, संस्कृति, लोक कला एवं अन्य विषयों से संबंधित यूट्यूब चैनलों का इम्पैनलमेंट किया जाएगा। “बी” श्रेणी में इम्पैनलमेंट हेतु न्यूनतम 50 हजार सब्सक्राईबर होना अनिवार्य है। “सी” श्रेणी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ से संचालित न्यूज एवं करेंट अफेयर्स से संबंधित यूट्यूब चैनलों का इम्पैनलमेंट किया जाएगा। “सी”श्रेणी में इम्पैनलमेंट हेतु यूट्यूब चैनल का न्यूनतम 10 हजार सब्सक्राईबर होना अनिवार्य है।

*विस्तृत नियम एवं शर्तें वेबसाईट पर उपलब्ध*

इम्पैनलमेंट के लिए विस्तृत नियम एवं शर्तें जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट http://jansampark.cg.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है। ऑन लाईन आवेदन पत्र के संबंध में किसी प्रकार के संशोधन की सूचना उक्त वेबसाईट में ही प्रदर्शित की जायेगी।

  • Related Posts

    CGSWC; किन्नर से संबंध, पत्नी को छोड़ा, भरण-पोषण के लिए 5 लाख लेने से किया इंकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से रायपुर संभाग के लिए महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की ओर से…

    STRIKE; आमरण अनशन के 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

    रायपुर, डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां