राजधानी के इन 22 क्षेत्रों में शुक्रवार शाम पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

रायपुर, राजधानी रायपुर के 22 से अधिक क्षेत्रों में शुक्रवार शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

नगर निगम के जलकार्य विभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि अमृत मिशन फेस-2 योजनांतर्गत भाठागांव वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नवीन 80 एमएलडी क्षमता के जल शुद्धिकरण संयंत्र का निर्माण एवं फिल्टर प्लांट से संजय नगर होते हुए कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, सुभाष स्टेडियम के सामने से मजार चौक, लाल बहादूर शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक होते हुए देवेन्द्र नगर आइएएस कालोनी तक नई राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नई पाइपलाइन को संजय नगर, बैरन बाजार और देवेन्द्र नगर ओवरहेड टैंक से भरे जाने के लिए इंटर कनेक्शन का कार्य हो चुका है। मोतीबाग ओवरहेड टैंक की वर्तमान राइजिंग मेन पाइप लाइन को नई लाइन से जोड़ने का कार्य शुक्रवार सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगा, इससे शाम को पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। समस्त प्रभावित क्षेत्र राजा तालाब, ब्राह्मणपारा, नेहरू नगर, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड, सिविल लाइन, सदर बाजार, गोल बाजार, नयापारा, छोटापारा, हांडी तालाब, शिव नगर, रविनगर, अहमदजी कालोनीअवधियापारा में जोन चार से टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। शनिवार को सुबह पेयजल आपूर्ति से होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSWC; किन्नर से संबंध, पत्नी को छोड़ा, भरण-पोषण के लिए 5 लाख लेने से किया इंकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से रायपुर संभाग के लिए महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की ओर से…

    STRIKE; आमरण अनशन के 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

    रायपुर, डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां