राजधानी में भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हमला; समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली में धरने पर बैठे

रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर गुरुवार देर शाम हमला हो गया। उनके साथ पांच से सात युवकों ने धक्का-मुक्की कर मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली थाने पहुंचे हैं और घेराव कर दिया है। उनके साथ विधायक अग्रवाल भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि रायपुर के बैजनाथ पारा में प्रचार के दौरान उनके साथ ये घटना घटी है। एवरग्रीन चौक के पास कुछ लोग बृजमोहन के पास आए और विवाद करने लगे। इसके बाद युवकों ने उनके साथ मारपीट की।

चुनाव हारता देख बृजमोहन अग्रवाल नौटंकी कर रहे – कांग्रेस

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अपने ऊपर हमले के दावों को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है, यह चुनाव हारते हुये प्रत्याशी की नई नौटंकी है। बृजमोहन अग्रवाल का सारा चुनावी मैनेजमेंट महंत रामसुंदर दास की सरलता और निश्छलता के सामने फेल हो गया है। बृजमोहन अग्रवाल का दक्षिण से चुनाव हारना तय है, दक्षिण की जनता ने अबकी बार बृजमोहन से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुदंर दास सरल सहज और सहृदयी संत है। वे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े धर्म गुरू है। उनकी मृदुभाषी आचरण से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें हाथों हाथ ले रहे, क्षेत्र के महिला, पुरूष सभी महंत की जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है। दक्षिण क्षेत्र में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब महंत श्री रामसुंदर दास को मिल रहे जनसमर्थन से बृजमोहन अग्रवाल बौखला गये है। बौखलाहट में वे सहानुभूति पाने नौटंकी कर रहे है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां