रायपुर की रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ FIR; कर्मचारी की जिंदा जलकर हुई थी मौत

रायपुर, राजधानी रायपुर की एक फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उरला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह शिकायत वहीं के एक स्टाफ ने पुलिस से की थ। इस शख्स ने घटना को अपनी आंखों से देखा था। शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण की कमी और लापरवाही को लेकर केस दर्ज किया है। जांच के बाद आग लगने की वजह भी सामने आ गई है।

फैक्ट्री में काम करने वाले स्टाफ ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि गुरुवार को फैक्ट्री में ग्लैंडर कटर मशीन से ग्रिल को काटा जा रहा था। इसी दौरान मशीन से निकलने वाली चिंगारी पास ही रखें पेंट और थिनर के डिब्बों में जा गिरी। इसमें जैसे ही चिंगारी पड़ी, आग तेजी भड़क उठी। चारों तरफ काला धुआं फैल गया। फिर यह आग बढ़ते हुए ऑफिस तक पहुंच गई। जहां अकाउंट सेक्शन में काम कर रहे एक ऑफिस बॉय की आग में झुलसकर मौत हो गई। वह जिंदा ही जल गया था।

सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का फेब्रिकेशन डिवीजन है। यहां 24 मई को सुबह 10.30 बजे के आस-पास कंपनी के अंदर से आग और काला धुआं उठने लगा था। इसके बाद कर्मचारी हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लग गए। इस बीच एक ऑफिस बॉय विकास चंद्राकर(25)आग की चपेट में आ गया था। मृतक कवर्धा का रहने वाला था।

जब आग लगी तो थिनर और पेंट के डिब्बे पास में रखे थे। उसी तेल की वजह से आग फैलती चली गई और धीर-धीरे करके कंपनी के एक बड़े हिस्से तक आग फैल गई। 4-5 किलोमीटर दूर तक लोगों ने धुएं का गुबार देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम