रायपुर में नहीं आएगा पानी:पाइप लाइन फूटी, मरम्मत की वजह से होगी दिक्कत; 27 मार्च को पड़ेगा असर

रायपुर, राजधानी रायपुर के एक बड़े हिस्से में पीने के पानी की किल्लत लोगों को हो सकती है। 27 मार्च को लाखों लोगों को शाम के वक्त पीने का पानी नहीं मिलेगा। दरअसल रायपुर में एक पाइपलाइन फूटने की वजह से ये अव्यवस्था बनी है। नगर निगम के कर्मचारी पाइप लाइन दुरुस्त करने में लगे हैं।

नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि 80 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट के पास 1200 एम. एम. की पाइप क्षतिग्रस्त हुई है। ये मेन राईजिंग पाइप लाइन होने की वजह से मरम्मत के काम में वक्त लग सकता है। 27 मार्च की शाम इन ओवरहेड टंकियों को भरा जाएगा ताकि 28 मार्च की सुबह लोगों को पीने का पानी मिले। 27 मार्च की ही सुबह पेयजल सप्लाई के बाद मरम्मत का काम शुरू होगा। मरम्मत की वजह से 27 मार्च की शाम को पानी सप्लाई नहीं होगा, 28 की सुबह भी इसका असर रहेगा।

यहां रहेगी दिक्कत
ओवरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर ओवरहेड से पेयजल सप्लाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इन टंकियों से आस-पास की बस्तियों के लाखों लोगों को पीने का पानी मिलता है, जो नहीं मिलेगा। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी निगम के अफसर विचार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…