विधानसभा चुनाव; मतदान के तीसरे दिन हेलीकाप्‍टर से बीजापुर पहुंचे मतदानकर्मी, अतिसंवेदनशील क्षेत्र में थी ड्यूटी

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न कराने के बाद अब मतदान कर्मी बीजापुर पहुंच रहे हैं। मतदान कर्मियों को तीन नवंबर को मतदान दलों को रवाना किया गया था। कई ऐसे मतदान दल जिन्हें हेलीकाप्‍टर से ले जाने के बाद 8-10 किमी पैदल भी चलना पड़ा। मतदान दल के कर्मचारियों ने बताया कि ये सब नक्सलियों के चेतावनी के कारण झेलना पड़ा। वहीं मतदान समाप्ति बाद ईवीएम मशीन, पीठासीन अधिकारी को हेलीकाप्‍टर से मुख्यालय ले गए, लेकिन बाकी मतदान कर्मियों को तीन दिन कैंप में रखा गया। हेलीकाप्‍टर के इंतजार में कर्मचारी फंसे रहे।

जानकारी के अनुसार बीजापुर विधानसभा के पुसनार, गंगालूर तर्रेम, पामेड़, बेदरे, फरसेगढ़, कुटरू, उसूर व मिरतुर क्षेत्र के सैकड़ों मतदान कर्मियों को हेलीकाप्‍टर द्वारा गुरुवार सुबह से लाने का क्रम जारी है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मतदान कर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से कैंप में रखा गया था। ईवीएम व पीठासीन अधिकारी को मतदान के दूसरे दिन लाया गया। अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण मतदान कर्मियों को सुरक्षित हेलीकाप्‍टर से बीजापुर लाया जा रहा है। कैंप में मिली सहायता लेकिन परिवार की चिंता से परेशान रहे।

गंगालूर, पुसनार व रेड्डी में रुके मतदान कर्मियों ने बताया कि कैंप में सुरक्षित रहे लेकिन मतदान समाप्ति के बाद तीन दिन तक एक स्थान पर रहने का तकलीफ महसूस हुआ। कारण बिना काम के कैंप के अंदर पड़े रहना। साथ ही परिजनों की चिंता हम लोगों को परेशान करता रहा। नेटवर्क होने के बाद भी हम लोगों को अपने घर पहुंचने की चिंता रही।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……