सरकार ने लॉन्च किया भारत आटा; 27.50 रु. किलो बिकेगा,मोबाइल वैन में 10 और 30 Kg पैक में मिलेगा, चना दाल ₹60 Kg मिलेगी

नईदिल्ली, केंद्र सरकार देशभर में 27.50 प्रति किलो की कीमत पर ‘भारत आटा’ उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार, 6 नवंबर को दिल्ली में आटे के वितरण वाहनों (मोबाइल वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे 10 Kg और 30 Kg के पैक में उपलब्ध कराया जाएगा।

देशभर में 2 हजार आउटलेट पर यह आटा मिलेगा। इसे नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED), नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF), सफल, मदर डेयरी, और अन्य सहकारी संस्थानों के जरिए बेचा जाएगा।

ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस दौरान बताया कि इसके लिए ढ़ाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन विभिन्न सरकारी एजेंसियों को किया गया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, अभी देश में आटे की औसत कीमत 35 रुपए किलो है।

गेहूं की बढ़ती कीमत की वजह से लिया फैसला
बाजार में नॉन-ब्रांडेड आटे की खुदरा कीमत 30-40 रुपए किलो है तो ब्रांडेड आटा 40-50 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। गेहूं की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से त्योहारी सीजन में आटे की कीमत में तेजी को देखते हुए सरकार ने सस्ते दाम पर आटा बेचने का फैसला किया है।

सस्ते में प्याज और दाल बेच रही सरकार
प्याज की बढ़ी कीमतों से कंज्यूमर्स को राहत देने के लिए सरकार ₹25 किलो के रेट से प्याज बेच रही है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी NCCF और नेफेड ₹25 किलो के रेट से बफर प्याज पहले से ही बेच रही हैं।

NCCF 20 राज्यों के 54 शहरों में 457 रिटेल स्टोर्स पर सब्सिडाइज्ड रेट पर प्याज बेच रही है। जबकि नेफेड 21 राज्यों के 55 शहरों में 329 रिटेल स्टोर्स पर डिस्काउंटेड रेट पर प्याज बेच रही है। वहीं केंद्रीय भंडार ने भी बीते शुक्रवार से दिल्ली-NCR में प्याज की रिटेल सेल अपनी आउटलेट्स से शुरू कर दिया है। इसके अलावा सरकार 60 रुपए प्रति किलो के भाव पर भारत दाल (चने की दाल) उपलब्ध करा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; सितंबर का खाद्यान्न वितरण अब 15 अक्टूबर तक, सितंबर तक 71 लाख राशनकार्डधारियों को दिया चावल

    रायपुर, राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है। माह सितंबर का खाद्यान्न राज्य की उचित…

    FOOD;सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी, राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात