सवा लाख की चोरी; 80 लाख से ज्यादा बरामद,40 लाख रुपए के साथ फरार युवक MP से अरेस्ट, महिला बोली- पैसे मेरे नहीं

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की महिला ठेकेदार के घर से 20 हजार रुपए और गहनों की चोरी और फिर लाखों रुपए बरामदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस केस में फरार एक युवक को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार की है। उसके पास से करीब 40 लाख रुपए बरामद किया गया है। हालांकि इस पर पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सवा लाख रुपए चोरी के इस केस में अब तक लाखों रुपए बरामद किए गए हैं।

ठेकेदार महिला ने बताया कि उन्हें फंसाने के लिए लाखों रुपए बरामद कराया गया है। इस केस में पुलिस ने उसे जेल भेजने की धमकी दी थी। वह जेल जाने के लिए तैयार है लेकिन, पैसे उसके घर से चोरी नहीं हुए हैं। पुलिस अब तक इस मामले का पता नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है।

ये था पूरा मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित अभिषेक विहार में वन विभाग में ठेकेदारी करने वाली महिला सरोजनी साहू के घर कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी, तब शिकायत में बताया गया था कि घर से 20 हजार रुपए और एक लाख रुपए के गहने चोरी की गई है। महज सवा लाख रुपए चोरी के इस केस की जांच के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई, जब संदेहियों के पकड़े जाने पर उनके पास से करीब 42 लाख कैश बरामद हुआ।

चौंकाने वाली बात ये है कि शिकायतकर्ता महिला अब कह रही है कि यह रुपए उनके नहीं है। जबकि, चोरों ने पुलिस को बताया कि रुपए महिला के घर से ही चोरी की गई है। इस पूरे कांड में शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन व लखराम की पूर्व सरपंच रूक्मणी कौशिक ही मास्टरमाइंड है। इस केस में ठेकेदार महिला की संदिग्ध गतिविधियां कई अलग-अलग कहानियों की ओर इशारा कर रही है।

ठेकेदार महिला ने बताई पूरी बात

सरोजनी साहू ने कहा कि वह वन विभाग में खाद-बीज वगैरह सप्लाई का ठेका लेती हैं। उसकी बड़ी बहन रूक्मणी साहू ने सुनियोजित तरीके से उसे बबल पार्क ले गई। वह उनके साथ थी। वहां जाने के कुछ समय बाद फोन आया कि मेरी मां और मौसी को बंधक बनाकर घर में चोरी की गई है। घर आई तब पता चला कि घर से 20 हजार और गहनों के साथ ही दस्तावेज वगैरह चोरी की गई थी। चोरी के कुछ समय बाद ही सभी पकड़े गए संदेही उनके घर आ गए थे और हितैषी बनकर बात कर रहे थे। उनके पकड़े जाने के बाद पता चला कि चोरी में उसकी बड़ी बहन और उसके परिचित के लोग शामिल थे।

मुझे फंसाने के लिए लाए गए पैसे
सरोजनी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पैसे वाली है। फंसाने के लिए पैसे लेकर आए थे। मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, थाने में पुलिस ने जब बुलाया, तो पैसे देखकर हैरान रह गई। उतना पैसा मैं जीवन में देखी ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई इतना पैसा क्यों रखवाएगा।

जबलपुर में पकड़ाया फरार युवक, करीब 40 लाख बरामद
इधर, रविवार की रात पुलिस ने एक फरार आरोपी गोलू साहू को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। एसआई अजय वारे और उनकी टीम ने आरोपी युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि फरार युवक के पास से पुलिस ने करीब 40 लाख रुपए बरामद की है। हालांकि, अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। कहा जा रहा है कि अभी आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है।

पुलिस को एक माह पहले मिली थी सूचना
घटना में शामिल रतनपुर के नगपुरा निवासी शिवदीप तिवारी(29) पुलिस की मुखबिरी की आड़ में एजेंट की तरह काम करता है। उसने करीब एक माह पहले ACCU की टीम को बताया था कि अभिषेक विहार में रहने वाली महिला के घर में तीन करोड़ से ज्यादा पैसे हैं। महिला की हैसियत नहीं है कि वह इतनी बड़ी रकम रख सके। वह चाहता था कि पुलिस उसके घर में छापेमारी करे और अवैध तरीके से रखे गए रुपयों की हेराफेरी की जा सके। लेकिन, ACCU की टीम महिला के घर में छापेमारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। बात नहीं बनी, तब शिवदीप और गिरोह के सदस्यों ने मिलकर चोरी का प्लान बनाया।

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम