अघरिया समाज के पदाधिकारियों ने सीएम बघेल से की सौजन्य मुलाकात

*पैता में सामाजिक भवन ‘‘श्रीकृष्ण धाम‘‘ के निर्माण हेतु सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार*

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय अघरिया समाज के प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात के दौरान पैता में अघरिया समाज के सामाजिक भवन ‘‘श्रीकृष्ण धाम‘‘ के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री द्वारा विगत दिवस 01 करोड़ रूपए की सहयोग राशि प्रदाय करने की घोषणा पर उनका आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान कहा कि अघरिया समाज कृषि व्यवसाय से जुड़ा हुआ और मेहनतकश समाज है। हमारी सरकार कृषक हितैषी है और हमने कृषकों के हित में अनेक कदम उठाए गए है। राज्य में हमारी सरकार के बनते ही धान उत्पादन में वृद्धि और कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए किसानों की ऋण माफी, सिंचाई कर की माफी, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण सहित जैसे-कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए  गए। इसके परिणाम स्वरूप आज राज्य में किसान खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित होने लगे है। मुख्यमंत्री ने यह भी अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में पर्याप्त निवेश, कास्त लागत में किसानों को राहत देने तथा फसल उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ खरीफ 2019 से लागू है। 

इस मौके पर प्रतिनिधि मण्डल में महासमुन्द जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गेसमोती पटेल, संतकुमार पटेल, नेहरु लाल पटेल, होरीलाल पटेल, अघरिया समाज के केन्द्रीय पर्यावरण सचिव कमल पटेल, गोपाल नायक, भेष कुमार पटेल, डंकाधर चौधरी, हरप्रसाद चौधरी, जयनारायण पटेल, देवा पटेल, जयराम पटेल, फगुलाल पटेल, गुणसागर पटेल, अभिषेक नायक आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां