अब नगर निगम बुधवार और रविवार को लेगा सूखा कचरा; बाकि दिन गीला,10 वार्ड से पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू

रायपुर, रायपुर शहर में नगर निगम एक नए किस्म का प्रयोग करने जा रहा है। अब सप्ताह में दो दिन ही सूखा कूड़ा घरों से लिया जाएगा। बाकि के दिन गीला कचरा जमा किया जाएगा। ऐसा फिलहाल शहर के 10 वार्ड में किया जा रहा है। इस प्रयोग में कामयाबी मिली तो यही व्यवस्था पूरे शहर में लागू होगी।

घर और व्यावसायिक परिसर से इसी तरह से कचरा कलेक्ट किया जाएगा। दिल्ली सहित कई मेट्रो सिटीज में ये प्रयोग पहले से जारी है। लोग सूखा कचरा केवल बुधवार और रविवार को ही कचरा वाहन में दे पाएंगे। नगर निगम का कचरा वाहन अब सोमवार , मंगलवार, गुरुवार,शुक्रवार, शनिवार को ही गीला कचरा लेगा

टाेल फ्री नंबर जारी
गीला और सूखा कचरा लेने के इस अभियान में जन सुविधा व शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नं – 18002709992 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर आम नागरिक अपने क्षेत्र में कचरा कलेक्शन में लगे वाहन से संबंधित जानकारी या कोई शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

क्यों किया जा रहा ऐसा
इस अभियान को कचरा अलग करने के लिए राष्ट्रीय रैंकिंग में रायपुर को बेहतर स्थान पर लाने के लिए शुरू किया जा रहा है। कचरा अलग करने के काम को नगर निगम इस बार बहुत गंभीरता से ले रहा है । सूखे व गीले कूड़े के समुचित पृथक्करण न होने से शहर की रैंकिंग न बिगड़े , इस दिशा में अब बड़ी पहल अलग-अलग दिन गीला और सूखा कचरा लिया जाएगा। दरअसल गीले और सूखे कचरे का डिस्पोजल अलग-अलग तरीकों से होता है।

इन वार्डों में लागू होगी नई व्यवस्था

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TORTOISE;उडीसा-आंध्र सीमा पर 631 कछुए जब्त, तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार ,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर से लगे मलकानगिरी जिले के मोटू में ओडिशा-आंध्र बॉर्डर के पास वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई करते हुए वन अधिकारियों ने बुधवार रात रेड मारकर 631 जिंदा…

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां