Tech

अब राज्य की जनसंख्या से तय होंगी MBBS की सीटें; 40 हजार सीटें बढ जाएंगी

नईदिल्ली, हाल ही में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट MBBS सीटों की संख्या में बदलाव करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक सेशन 2024-25 से प्रति 10 लाख पॉपुलेशन पर मेडिकल कॉलेजों में 100 MBBS सीटों के संचालन की ही अनुमति होगी। ये फैसला देश में लंबे समय तक मेडिकल एजुकेशन की क्वालिटी और स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए लिया गया है।

NMC के मुताबिक प्रति 10 लाख पॉपुलेशन पर 100 MBBS सीटें फिक्स करने से देश भर में करीब 40,000 मेडिकल सीटें बढ़ जाएंगी। हालांकि, दक्षिण भारत के राज्यों उन मेडिकल कॉलेजों को इस गाइडलाइन से नुकसान होगा में जहां पहले ही प्रति 10 लाख लोगों के लिए ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं। देश में ऐसे 9 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेशों में अब मेडिकल सीटें नहीं बढेंगी। वहीं, नई गाइडलाइन से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों को सबसे फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button