अवैध निकासी धडल्ले से; रेत घाटों का टेंडर पूरा, लेकिन पर्यावरण क्लियरेंस नहीं

रायपुर, जिले की छह रेत घाटों कुरूद, कुम्हारी, लखना, पारागांव, कागदेही एवं हरदीडीह को अभी तक पर्यावरण का क्लियरेंस नहीं मिला है। इस वजह से नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी जिन लोगों को रेत घाट का टेंडर मिला है उन्हें घाटों को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। अब इस पूरे मामले में बड़ा विवाद भी शुरू हो गया है।

रेत घाटों की नीलामी पूरी होने के बाद भी घाटों से अवैध खनन जारी है, क्योंकि जिन्हें ठेका मिला है वे वहां काम ही शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। जिस रेत सिंडीकेट का घाट पर कब्जा है वो वहां 3000 रुपए लोडिंग चार्ज लेकर लोकल सप्लायरों को रेत की सप्लाई कर रहे हैं। इससे रेत सप्लायरों का भी घाट पर रोज विवाद हो रहा है। इधर दूसरी ओर अवैध खनन रोकने के लिए आरंग, मंदिरहसौद, अभनपुर तहसील के अफसर सक्रिय हो गए हैं।

उन्होंने पिछले हफ्ते दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के विरोध में रेत सप्लायर सड़क पर उतर गए। उनका आरोप था कि पिट पास और अंडरलोड होने के बावजूद गाड़ियां पकड़ी गई है। सप्लायरों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी किया था। लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती कर उन्हें वहां से हटा गिया।

सप्लायर संघ ने कुछ अफसरों के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत भी की है। उनका आरोप है कि अतिरिक्त रकम की मांग पूरी नहीं करने की वजह से उनकी गाड़ियां रोकी जा रही हैं। विभाग के उपसंचालक किशोर गोलघाटे ने बताया कि पर्यावरण क्लियरेंस की प्रक्रिया जारी है। सभी रेत घाटों को एनओसी मिल जाएगी। अवैध लोडिंग की शिकायत मिलने पर खनिज निरीक्षकों को भेजा जा रहा है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व