‘आप’ की मांग- राजधानी में भेंट -मुलाकात में सीएम बघेल कर्मचारियों की बचत राशि भुगतान का आदेश करें

रायपुर, छत्तीसगढ शासन द्वारा सातवें वेतनमान के एरियस, पदोन्नति क्रमोन्नति, के एरियस तथा परिवीक्षा अवधि 2 साल से 3 साल बढ़ाकर कर्मचारियों की गाड़ी कमाई को अपने पास सुरक्षित रख लिया। करोना काल में वित्तीय अनुशासन के नाम पर इन राशियों को रोका गया था। जिसे प्रदेश के कर्मचारियों को लाखों रुपए को आर्थिक क्षति हो रही है। भेट मुलाकात में राजधानी में करोड़ों रूपए की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री कुछ राशि कर्मचारियों के जमा राशि के भुगतान हेतु घोषित करें। 

  आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि सातवां वेतनमान के एरियस की राशि को पूर्ववर्ती सरकार किश्तों में देने की घोषणा की थी। अभी भी एक किश्त अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 तक राशि भुगतान हेतु शेष है।इसी प्रकार 2017 के बाद पदोन्नत क्रमोन्नत कर्मचारियों के एरियरस की राशि का भी भुगतान पर 2018 से प्रतिबंध है। प्रदेश में नवनियुक्त अथवा अनुकंपा नियुक्ति शासकीय कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष किए जाने से प्रथम वर्ष में 70% द्वितीय वर्ष में 80% तृतीय वर्ष में 90% राशि भुगतान के निर्देश हैं। कुल मिलाकर 3 वर्ष तक शासकीय सेवा में आने के बाद भी वे पूर्णतया शासकीय सेवक नहीं माने जा रहे हैं।

सबसे दुर्भाग्य 185  दिन तक छत्तीसगढ़ की विधवा बेटी -बहनें बूढ़ा तालाब में योग्यता के अनुरूप अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर धरनारत है। शिक्षक सहायक शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं मांग रहे हैं। बल्कि अपनी योग्यता के अनुरूप दिवंगत पिता पति के स्थान पर शासकीय सेवा की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री राजधानी में भेंट मुलाकात में करोड़ों रुपए की घोषणा में इन बातों पर भी गंभीरता से विचार करें ऐसी मांग आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा की गई है।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां