एक हफ्ते में दूसरी बार 421 प्रमुख जनों ने किया भाजपा प्रवेश;साव बोले-कांग्रेस के विदा होने का मुहूर्त आ गया है

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 421  विशिष्ट लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। आदिवासी व अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा को अपनाया। इनमें आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां भी शामिल हैं।

गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाव बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर  क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मण्डावी,  गोंडवाना समाज  धनेलीकन्हार  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल भी शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी  छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता व उनके साथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता भी शामिल हैं।

बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने करीब साढ़े चार सौ साथियों-प्रशंसकों के साथ भाजपा प्रवेश किया था। भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुए भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,वरिष्ठ नेता महावीर राठौर, कांकेर जिला प्रभारी यशवंत जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत मिल गया है। प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की विदाई का मुहूर्त निकल गया है। जनता कांग्रेसी कुशासन और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त है और भाजपा पर भरोसा कर रही है।

  • Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर PM मोदी से सीएम की हुई विस्तृत चर्चा

    नईदिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं…

    POLITICS; बिजली के दाम कम करने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने 1 अगस्त से कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

    रायपुर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दाम की बढ़ोत्तरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने एवं 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र