कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सांसद सरोज पांडे ने पूछे 9 सवाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं सत्ता पाने मिशन 2023 को लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक दल अपने स्तर पर जुटी हुई है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों का एक-दूसरे के ख्लाफ आरोप -प्रत्यारोप एवं सवाल-जवाब का दौर भी शुरु हो गया है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे आज गुरुवार 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है, जिसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सरोज पांडे ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 9 सवाल किए हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे जी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, इसलिए उन्हें भाजपा के कुछ सवालों के जवाब देना चाहिए। इस दौरान सांसद ने वर्तमान में चल रही भारत और इंडिया के नाम पर हो रहे सियासी मुद्दे को लेकर सवाल किया है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले हुए गायों की मौत पर भी जवाब मांगा। इसके अलावा प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर खरगे से सवाल किया है। प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी महिला मोर्चा की रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू मौजूद रही।

भाजपा के 9 सवाल

1.भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगाठ मनाने वाले बताये कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से क्या आपत्ति है?

2.छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जहर परोस रही है। राहुल गांधी की सभा में परोसा गया खाना खाने से 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। क्या खरगे जी जन्माष्टमी के दिन सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगेंगे?

3.सनातन धर्म का अपमान करने वाले उदयनिधि स्टालिन का समर्थन आपके बेटे ने किया, क्या इस पर आप माफ़ी मांगेंगे? क्या आप अपने बेटे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?

4. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने का शौक है। राजस्थान में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा हुई ,क्या आपके मुख्यमंत्री इस पर अशोक गहलोत जी को चिट्ठी लिखेंगे?

5.आपके छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है ‘हमर बेटी हमर मान’। सुकमा में बच्ची के साथ अनाचार हुआ, इस पर क्या आपके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सोनिया जी ने माफ़ी मांगी?

6. इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 2-3 बलात्कार और हत्या के मामले दर्ज हो रहे हैं। जशपुर में शिक्षिका के साथ अनाचार हुआ, मंदिर हसौद और देवेन्द्र नगर में में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। खरगे जी बताएं इस पर क्या वो जनता से माफ़ी मांगेंगे?

7.छत्तीसगढ़ में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल को बनाया है और भूपेश बघेल ने सुपर सीएम बनाया है क्या आपको पता है? अगर पता है तो बताएं कौन हैं सुपर सीएम?

8. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के विभाग से जुड़े अधिकारियों के घर से सोना डायमंड ,नगद बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं जगह-जगह भ्रष्टाचार की दुकान खुली है छत्तीसगढ़ में हुए भयंकर भ्रष्टाचार पर आपका क्या कहना है?

9. गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था पिछले कुछ दिनों में ही 8 से ज्यादा लोगों की मृत्यु जहरीली शराब ,अवैध शराब पीने से हुई है आपका इस पर क्या स्टैंड है?

सरोज पांडे के सवालों पर कांग्रेस ने कहा मोदी से सवाल पूछने का साहस दिखाएं

 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहिये कि वे इंडिया से इतना डर क्यों रहे है? देश के नाम इंडिया से मोदी को अचानक इतनी नफरत क्यों हो गयी है? देश की जनता वर्षों से भारत, इंडिया और हिंदुस्तान के नागरिक के रूप में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती रही है, फिर भाजपा देश के नाम में ही यह भेद क्यों कर रही है? भाजपा हमेशा फूट डालो में ही क्यों भरोसा करती है? धर्म से धर्म के बीच, वैमनष्यता फैलाते-फैलाते अब देश के नाम पर नफरत फैलाने की साजिश क्यों? देश में ही इतनी घृणा क्यों फैला रही है भाजपा? सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उन्हें राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है? राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है क्या उनका यह दायित्व नहीं बनता की वह महीनों से जल रहे मणिपुर की महिलाओं की आवाज उठायें।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरोज पांडे अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें। छत्तीसगढ़ में महिलायें पूर्ववर्ती रमन राज और वर्तमान में किसी भी भाजपा शासित राज्य की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई है। मणिपुर की घटना के लिये देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री महिलाओं से माफी क्यों नहीं मांग रहे है?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से डरी हुई है। उनकी योजनाओं का उनके कद का मुकाबला करने में भाजपा सक्षम नहीं इसीलिये भाजपाई हमेशा उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते है। ईडी, आईटी की तमाम झूठी कार्यवाहियों के बाद भी प्रदेश की जनता के बीच में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, इससे भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी मालूम है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का उसके पास कोई जवाब नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां