कार्य में लापरवाही बरतने पर रीडर निलंबित; संभागायुक्त कावरे ने बालोद जिला के कार्यालयों का किया निरीक्षण

दुर्ग, संभागायुक्त दुर्ग संभाग श्री महादेव कावरे ने आज बालोद जिला के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसीलदार कार्यालय बालोद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उन्होने अनुविभागीय अधिकारी बालोद के न्यायालय का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों के अवलोकन में पाया कि भू अर्जन के प्रकरणों को नियमित रूप से ऑनलाइन में अपलोड नही किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी  को फटकार लगाते हुए नियमित रूप से प्रकरण ऑनलाइन में दर्ज करने के निर्देश दिए साथ ही तहसीलदार न्यायालय में 230 लंबित प्रकरणों में शीघ्र निराकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

 *कैश बुक एवं अन्य अभिलेखों का करे नियमित अद्यतन

न्यायालय तहसीलदार बालोद के निरीक्षण के दौरान कैश बुक, अभिलेख पासबुक, आदेशिका पंजी में  संबंधित पीठासीन अधिकारी के विगत कुछ वर्षों से हस्ताक्षर नहीं कराए जाने, लगभग 3000 प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नही करने एवं अभिलेख अद्यतन नही पाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी श्री लीलाधर ठाकुर, वाचक को तत्काल निलंबित कर दिया गया साथ ही संबंधित तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी को 15 दिवस के भीतर समस्त रिकॉर्ड अद्यतन करने एवं एक वर्ष से अधिक समय से लंबित 49 न्यायालयीन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने साथ ही निराकृत प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए। 

 *लंबित प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजी

संभागायुक्त ने न्यायालय तहसीलदार अर्जुन्दा के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायालय में 92 प्रकरण एवं नायब तहसीलदार में 133 के त्वरित निराकरण करने एवं 02 वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों में नियमित सुनवाई करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    HOTEL; 111 कमरों वाला Ginger Hotel नवा रायपुर में होगा विकसित, नवा रायपुर के हास्पिटेलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर अब देश के प्रमुख आधुनिक शहरों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसी दिशा में…

    STRIKE; डीए, एरियर्स समेत पांच मांगों को लेकर 11 सितंबर को नया रायपुर में प्रदर्शन, इंद्रावती भवन में जुटेंगे कर्मचारी-पेंशनर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आर्थिक शोषण और लंबित मांगों के विरोध में नियमित-अनियमित कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर 11 सितंबर को नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 1…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी