कृषि महाविद्यालय में मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

रायपुर, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर के एन.सी.सी कैडेटों द्वारा सामूहिक योग अभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत, रायपुर, छत्तीसगढ़ योग आयोग, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय परिवार, 8 CG Girls NCC एवं अन्य महाविद्यालय, खेलकूद विभाग एवं विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी ने योग को जीवन की शैली बनाने हेतु अपील की। “करे योग रहे निरोग”। इसी श्लोक के साथ छत्तीसगढ योगआयोग द्वारा भारी संख्या में शामिल योगाभ्यर्थियों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें कृषि महाविद्यालय के एन.सी.सी कैडट्स ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जी. के दास, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ,पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ जी.के श्रीवास्तव, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी डॉ. विनय पाण्डे, अन्य विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक 8 CG Girls Ncc की प्रशासनिक अधिकारी, प्रवीण कुमारी एवं समस्त छात्र – छात्रॉए आदि का भरपूर सहयोग रहा। यह कार्यक्रम एन.सी.सी अधिकारी 5 CG CT(1) COY एवं 8 CG Girls NCC डॉ ऐश्वर्य ललित टण्डन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कामधेनु विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस      

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित छ.ग घुड़सवार रेजिमेंट अंजोरा के कमान अधिकारी कर्नल डॉ. तुषार उपासनी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “वसुधैव कुटुंबकम” पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  इस आयोजन में कमान अधिकारी कर्नल डॉ. तुषार उपासनी द्वारा प्रधानमंत्री की थीम हर घर आँगन योग के लाभ को जन-जन और दूर दराज वाले इलाको में पहुंचाने का प्रयास छ.ग. घुड़सवार रेजिमेंट अंजोरा के प्रांगण में किया गया।

इस आयोजन में योग प्रशिक्षिका नंदा उपासनी द्वारा कैडेटो को योग की विभिन्न मुद्राओ का शानदार प्रदर्शन व अभ्यास करते हुए यह संदेश दिया की योग भारतीय संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।  योग से ही शारीरिक और मानसिक सेहत स्वस्थ रहते हैं। अच्छे स्वास्थ के लिए शांत और प्रबल विचारो के लिए एकाग्रता का होना आवश्यक है जो योग द्वारा ही संभव है। इस भव्य आयोजन में एक सैन्य अधिकारी, दो एन.सी.सी.अधिकारी,135 एन.सी.सी कैडेट्स, पी.आई स्टाफ और सिविलियन स्टाफ सम्मिलित हुए। इस सभा में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया की भारत की शान है योग गीता,वेद, पुराण है योग सब का कल्याण है योग भारत की जान है योग..

  • Related Posts

    FEDERATION; चंद्रशेखर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव मनोनीत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 कर्मचारी भवन बुढ़ापारा रायपुर के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को छत्तीसगढ़…

    COLLEGE; छत्तीसगढ़ के सरकारी महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु,सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल

    0ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति रायपुर, राज्य सरकार की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां