‘कौन थी वो…?’ वेटिकन सिटी में पटनायक संग देखी गई महिला पर हंगामा, विपक्ष को CM ने दी सफाई; कहा- वो मेरी…

भुवनेश्वर, पिछले साल वेटिकन सिटी की यात्रा के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ एक ‘रहस्यमयी महिला’ के जाने पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर बीजद प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उस महिला का नाम श्रद्धा है और वह उनकी फिजियोथेरेपिस्ट हैं।

मंगलवार को मानसून सत्र की समाप्ति से पहले स्थिति साफ करते हुए सीएम ने कहा, ‘श्रद्धा एक फिजियोथेरेपिस्ट हैंं, जिन्‍हें मेरी बहन स्वर्गीय गीता मेहता ने मेरी फिटनेस व सेहत का ख्याल रखने के लिए भेजा था।उन्होंने आगे कहा, श्रद्धा को न तो सरकारी क्वाॅर्टर मिला है और न ही उनकी यात्रा के बिल का भुगतान ओडिशा सरकार द्वारा किया गया है। हमें इस प्रतिष्ठित सदन में कीमती समय का उपयोग जनहित के मुद्दों पर बहस करने के लिए करना चाहिए, न कि इस तरह की चीजों पर।

सीएम संग श्रद्धा की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

गौरतलब है कि पिछले साल जून में वेटिकन सिटी की उनकी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विपक्षी भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर ‘सीएम के साथ एक रहस्यमयी महिला’ का मुद्दा उठाया था। इससे पहले बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था, लेकिन सदन में शोर-शराबे के कारण उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका।

पटनायक पर लगा श्रद्धा को सुविधाएं देने का आरोप

मिश्रा ने जानना चाहा कि श्रद्धा कौन हैं और आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी आवास आवंटित किया गया है। मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि 22 जून, 2022 को पोप फ्रांसिस का आशीर्वाद लेने के लिए सीएम की यात्रा के दौरान श्रद्धा सीएम पटनायक के साथ वेटिकन सिटी गई थीं। इटली यात्रा के तीसरे दिन पोप से मिलने के लिए उनके साथ आधिकारिक तौर पर उनके निजी सचिव वी के पांडियन  भी थे।

महिला’ को लेकर सदन में शोर-शराबा

हालाकि, नवीन पटनायक और पांडियन के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रद्धा द्वारा पोप का अभिवादन करने वाले वीडियो और तस्वीरें वायरल होने पर विपक्षी भाजपा ने सवाल उठाए थे। कालाहांडी के बीजेपी सांसद बसंत पंडा और भुवनेश्वर सांसद अपराजिता सारंगी ने ‘रहस्यमयी महिला’ को लेकर सवाल उठाए।

जब विपक्ष के नेता, जयनारायण मिश्रा और वरिष्ठ सांसद, बसंत पांडा ने सीएम के साथ वेटिकन जाने वाली एक रहस्यमय महिला के बारे में और नवीन निवास तक उसकी निर्बाध पहुंच के बारे में पूछा, तो बीजेडी प्रवक्ताओं द्वारा उन्हें ‘पागल’ बताया गया!’

किस तरह की थेरेपी चल रही…?

भुवनेश्वर से लोकसभा सदस्य अपराजिता सारंगी ने एक्स पर लिखा, मीडिया रिपोर्टों में ऐसा बताया जा रहा है कि वह (श्रद्धा) कोई नर्स या थेरेपिस्‍ट हैं। अगर यह सच है, तो फिर यह और भी चिंता की बात है। एक महत्‍वपूर्ण राज्‍य के मुख्‍यमंत्री को इस तरह की निजी और गुप्‍त सेवाओं का हक नहीं है। आखिर इस थेरेपिस्‍ट को चुना किसने है? किस तरह की थेरेपी चल रही है?

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां