खेतबासी अकादमी में राज्यपाल ने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा की; कहा-बुरा कार्य करने से राष्ट्र का गौरव नष्ट हो जाता है

भुबनेश्वर, छत्तीसगढ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा राज्य के प्रवास के दौरान खोरधा जिले में जनता हाईस्कूल कुहुदी के 68वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुरा कार्य करने से राष्ट्र का गौरव नष्ट हो जाता है।
जनता हाईस्कूल के पूर्व छात्र रहे राज्यपाल हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में कहा कि आगे बढें और देश के लिए गरिमा के साथ कार्य करें। अपने जीवन को दया और घृणा का पात्र न बनाये बल्कि देश, मातृ भूमि, और मानवता की सेवा में समर्पित करें। उन्होंने कहा कि मातृ भाषा और मानवजाति पर अत्याचार नहीं होना चाहिए। शोषण किसी भी समुदाय की परंपरा नहीं है। शोषण करके कोई भी राष्ट्र महान नहीं बना। देश के गरीबों का कल्याण तभी होगा जब शोषण का परित्याग होगा।


राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अपने ओडिशा प्रवास के दौरान मुखु क्षेत्र से संबद्ध एक शैक्षणिक संस्थान खेतबासी अकादमी गए। राज्यपाल इस स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। जहां उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा हुई है। यहां उन्हांेने अपने छात्र जीवन की यादंे ताजा की और स्कूल के संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा। राज्यपाल ने स्थानीय मिट्टी को अपने लिए स्वर्ग बताया और अपने समय के शिक्षकांे को याद कर उनकी सराहना की।
 इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाया हुआ राज्यपाल का पोर्टेªट उन्हें भेंट किया। राज्यपाल ने स्कूल परिसर में वृक्षा रोपण भी किया। इस अवसर पर भुवनेश्वर की सांसद सुश्री अपराजिता षडंगी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व प्राचार्य विधुभूषण पटनायक, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत राय, अभिभावक एवं शिक्षकगण, स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    WORKSHOP; वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

    0 “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा “विजन 2030″ छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां