गंभीर गर्भाशय कैंसर में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी लाभदायक; एम्स में पांच रोगियों की सर्जरी कर प्रदेश के शताधिक चिकित्सकों को दी गई ट्रेनिंग

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर की एडवांस स्टेज के पांच रोगियों का ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से कर उन्हें पूर्णतः स्वस्थ किया गया है। इस संबंध में विशेषज्ञों चिकित्सकों ने प्रदेश के 100 से अधिक चिकित्सकों को लाइव ऑपरेशन के माध्यम से ट्रेनिंग प्रदान की और इस प्रकार के रोगियों को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से त्वरित लाभ प्रदान करने की सलाह दी गई।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक आंकोसर्जन डॉ. शैलेष पुणताम्बेकर ने एम्स में ही पांच गर्भाशय कैंसर की थर्ड स्टेज, एंडोमेट्रीयोसिस और जटिल वेजाइनल फिस्टुला की थर्ड स्टेज की रोगियों की सर्जरी की। इस लाइव सेशन में दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के सौ से अधिक चिकित्सकों ने लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन के बारे में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह सभी ऑपरेशन एम्स की ओटी में किए गए और सभी रोगी अब पूर्णतः स्वस्थ हैं।

 डॉ. पुणताम्बेकर ने एम्स में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गर्भाशय कैंसर की जटिलतम सर्जरी संभव है। विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता अग्रवाल ने बताया कि विभाग प्रदेश के चिकित्सकों को गंभीर सर्जरी संबंधी निरंतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही एम्स की एनोटॉमी लैब में लाइव कैडावेरिक डेमोस्ट्रेशन दिया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता (शैक्षिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. विनिता सिंह, डॉ. चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉ. पुष्पावती, डॉ. सरिता राजभर, डॉ. नीलज बागड़े सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और छात्र उपस्थित थे।

  • Related Posts

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी