गाज गिरने से चरवाहे सहित 18 मवेशियों की मौत

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके में सोमवार शाम जनपद पंचायत प्रतापपुर व ओड़गी सीमा के बीच स्थित ग्राम चिकनी के सरईपारा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से जंगल में मवेशी चराने गए एक ग्रामीण सहित 18 मवेशियों की मौत हो गई। इनमें 15 बकरी व तीन बैले थे। ग्रामीणों के अनुसार सरईदह नदी के पास स्थित जंगल में चिकनी निवासी मुकदेव सिंह उम्र 27 वर्ष अपने मवेशी चरा रहा था। अचानक मौसम बिगड़ गया और वर्षा होने लगी। वर्षा से बचने के लिए वह मवेशियों के साथ एक पेड़ की ओट में खड़ा हो गया।

इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ वहां आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही उसकी 15 बकरी व तीन बैलों की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन व आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक मूक-बधिर दिव्यांग था। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए हादसे से गांव में शोक का वातावरण निर्मित हो गया है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां