छत्‍तीसगढ़ में हो NMDC का मुख्यालय; सीएम बघेल ने फिर पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी, हर साल हो रहा 2000 करोड़ राजस्व का नुकसान

रायपुर, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) की स्थापना के 65 वर्ष बाद भी मुख्यालय तेलंगाना से छत्तीसगढ़ स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। इसका नुकसान राजस्व के साथ ही रोजगार के रूप में छत्तीसगढ़ को उठाना पड़ रहा है। खनिज संपदाओं की खोज के बाद केंद्र सरकार ने 1958 में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) की नींव रखी और छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एनएमडीसी का संयंत्र स्थापित किया गया। बस्तर के बैलाडीला, बचेली, किरंदुल, नगरनार आदि स्थानों पर एनएमडीसी का सबसे बड़ा संयंत्र हैं, लेकिन इसका मुख्यालय अभी भी तेलंगाना में स्थित है। हैदराबाद में बैठे अधिकारियों के दिशा-निर्देशों से एनएमडीसी का संचालन होता है।

इस मामले पूरे मामले पर अब राज्य सरकार ने केंद्र पर दबाव बनाया है कि एनएमडीसी का मुख्यालय छत्तीसगढ़ में स्थानांतिरत होना चाहिए। उद्योगपतियों का कहना है कि 1958 में एनएमडीसी की स्थापना के बाद बस्तर से नजदीक होने की वजह से हैदराबाद में हवाई, होटल आदि सुविधाओं की वजह से अस्थायी मुख्यालय बनाया गया था, लेकिन जैसे-जैसे उत्पादन शुरू हुआ अस्थायी मुख्यालय स्थायी रूप से हैदराबाद में ही शिफ्ट कर दिया गया। तब अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ में मुख्यालय के लिए दबाव नहीं बन पाया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने इस मामले पर साफ कर दिया है कि खदान छत्तीसगढ़ में हैं तो मुख्यालय भी प्रदेश में ही होना चाहिए। इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है।

लौह अयस्कों के लिए छत्तीसगढ़ प्राथमिकता में नहीं

बस्तर क्षेत्र में खदान होने के बाद भी लौह अयस्कों के लिए छत्तीसगढ़ के उद्योग अभी भी एनएमडीसी की प्राथमिकता सूची में नहीं है। एनएमडीसी से हर वर्ष स्पंज आयरन उद्योगों को पांच से छह मिलियन टन आयरन ओर की मांग रहती है, लेकिन यह वर्तमान में तीन मिलियन टन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

उद्योगपतियों का कहना है कि एनएमडीसी से पर्याप्त लौह अयस्क नहीं मिलने की वजह से मजबूरी में दक्षिण आफ्रीका और आस्ट्रेलिया से आयरन ओर मंगाना पड़ता है। स्थानीय उद्योगों को हर साल कम से कम 12 मिलियन टन आयरन ओर की जरूरत होती है। एनएमडीसी का सालाना उत्पादन 40 मिलियन टन से अधिक है। एनएमडीसी से छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब,झारखंड आदि राज्यों के साथ विदेश में भी लौह अयस्क निर्यात किया जाता है।

हर साल 2000 करोड़ राजस्व का नुकसान

उद्योगपतियों के मुताबिक हर वर्ष लगभग 8000 करोड़ के लाभ में आयकर के रूप में 2000 करोड़ रुपये का टैक्स वर्तमान में तेलंगाना के हिस्से में जा रहा है। मुख्यालय छत्तीसगढ़ स्थानांतरित होने से इसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

25000 करोड़ लागत से स्टील प्लांट

बस्तर जिले के नगरनार में 25000 करोड़ रुपये की लागत से एनएमडीसी स्टील प्लांट तैयार किया गया है। इस प्लांट में उत्पादन क्षमता तीन मिलियन टन सालाना है। प्लांट का निर्माण आठ वर्ष पहले शुरू किया गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि स्टील प्लांट में प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलना चाहिए।। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड कंपनी 2 जनवरी 2015 को अस्तित्व में आईं, लेकिन इसका मुख्यालय भी तेलंगाना में बनाया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां