छत्तीसगढ़ लू की चपेट में; पारा 44 डिग्री पार, सबसे गर्म जिला बलौदा बाजार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। तेज धूप में रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है।मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदा बाजार रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं। रायगढ़ जिले में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। बिलासपुर जिले में सूरज की तपिश 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची। वहीं राजधानी रायपुर का तापमान 43.2 डिग्री रहा और राजनांदगांव जिले में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लू जैसे हालात बने। इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है महासमुंद में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। कबीरधाम में 41 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.7, जशपुर में 40.5 और कांकेर जिले में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है महासमुंद में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। कबीरधाम में 41 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.7, जशपुर में 40.5 और कांकेर जिले में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

और बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का लगातार आगमन जारी है । जिसके चलते प्रदेश में 19 अप्रैल को उत्तर और मध्य भाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है । प्रदेश के दक्षिण भाग में निम्न स्तर पर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, अपेक्षाकृत ठंडी हवा का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……