जयाप्रदा को 6 महीने की सजा;उनके थियेटर के कर्मचारियों ने पेमेंट नहीं देने का आरोप लगाया था

चैन्नई, एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं जयाप्रदा को चेन्नई की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई है। मामला रोयापेट्‌टा स्थित उनके ही एक थिएटर का है, जहां के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने इस संबंध में जयाप्रदा पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

ESI ना मिलने पर कर्मचारियों ने किया कोर्ट का रुख
एक रिपोर्ट के मुताबिक जया के इस थिएटर की देखभाल उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू करते थे। उनके मैनेजमेंट में थिएटर अपने कर्मचारियों को ESI (कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम) नहीं दे पाया था, जिसके चलते सभी कर्मचारियों ने कोर्ट का रुख किया।

जया ने कोर्ट से की थी मामला खारिज करने की अपील
हालांकि, जयाप्रदा ने अदालत से इस मामले को खारिज करने की अपील करते हुए अपने कर्मचारियों को पूरी रकम देने का वादा किया था लेकिन लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के वकील ने उनकी अपील पर आपत्ति जताई।

अब इस मामले में जयाप्रदा और उनके इस थिएटर से जुड़े तीन अन्य लोगों को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई। सभी को 5,000 रुपए का जुर्माना भी भरने को कहा गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में जयाप्रदा को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस पर अपडेट आना अभी बाकी है।

फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की कॉम्पिटीटर थीं जया
70 और 80 के दशक में जया बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा की आईकॉनिक स्टार थीं। इंडस्ट्री में उनकी तुलना श्रीदेवी जैसी फीमेल सुपरस्टार से की जाती थी। दोनों एक-दूसरे के कॉम्पिटीटर थे। बॉलीवुड में जया ने तोहफा, शराबी, आखिरी रास्ता, आज का अर्जुन और थानेदार समेत कई हिट फिल्में दीं। 1994 में पॉलिटिक्स जॉइन करने के लिए उन्होंने फिल्में छोड़ दी थीं।

रामपुर से दो बार जीतीं और दाे बार हारीं जया
जयाप्रदा समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा में दो बार रामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2004 और 2009 में वे रामपुर सीट से सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने फिर से रामपुर सीट से चुनाव लड़ा था पर दोनों बार उन्हें हार मिली।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; साहब, पुलिस कस्टडी में फेरे करा दो, मंडप से गिरफ्तार इल्लीगल गैंग के सरगना की दुल्हन पहुंची थाने, रोते हुए लगाई गुहार

    भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन रोते हुए पुलिस से शादी के लिए गुहार लगा…

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां