जेल में बंद दीपक बॉक्सर को लग रहा UP जाने से डर, कोर्ट से लगाई गुहार- पलट सकती है गाड़ी, हो सकता है फर्जी एनकाउंटर

नई दिल्ली एजेंसी, जेल में बंद दीपक बॉक्सर को पेशी के लिए उत्तर प्रदेश जाने से डर लग रहा है। दीपक को खौफ है कि उसे ले जा रही गाड़ी पलट सकती है और उसका फर्जी एनकाउंटर हो सकता है। उसने दिल्ली की कोर्ट में इसके लिए अर्जी लगाई है।

कोर्ट ने जेल अधिकारियों और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि दीपक को यूपी के कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाए। चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने कहा कि संबंधित जेल अधीक्षक के साथ-साथ डीसीपी डीएपी तृतीय बटालियन को निर्देशित किया जाता है कि आरोपी दीपक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उसे उचित सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया जाए और आवश्यक हो तो उसे हथकड़ी लगाई जा सकती है।

दीपक ने कोर्ट में बताया दी गई है हत्या की धमकी
दीपक ने कोर्ट में लगाई अपनी अर्जी में कहा कि उसे हत्या की धमकी मिली है। यूपी के कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान उसे मारा जा सकता है। दीपक को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि दीपक को एक और आरोपी दिनेश माथुर उर्फ कराला के सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई फर्जी तरीके से मैक्सिको भागने से जुड़े मामले में हुई है। कोर्ट ने दीपक की पुलिस हिरासत को दो दिन के लिए बढ़ा दिया है।

स्पेशल सेल ने आठ के रिमांड पर लिया था
दीपक को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आठ दिन की रिमांड पर लिया था। दीपक की ओर से पेश हुए वकील वीरेंद्र म्यूल ने याचिका दायर की थी। इसमें मांग की गई थी कि दीपक को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के दौरान वेबकैम लगाया जाए। इसके साथ ही उसे हथकड़ी पहनाकर ले जाया जाए।

  • Related Posts

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां