तीन बहनों की नदी में डूबने से मौत; अवैध उत्खनन के कारण हादसे का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर, ग्राम सेंदरी में तीन बहनों की अरपा नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर गांव वालों ने किसी तरह नदी से तीनो का शव निकाला। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर गांव वालों ने नदी में अवैध उत्खनन के कारण हादसे का आरोप लगाकर चक्का जाम कर दिया है। जिसके कारण बिलासपुर अंबिकापुर हाईवे में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं।

कोनी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सोमवार की सुबह सेंदरी में रहने वाली पूजा पटेल, रितु पटेल और धनेश्वरी पटेल नदी में नहाने के लिए गई थी। इस दौरान धनेश्वरी नदी के बहाव में डूबने लगी। इसे देख रितु और पूजा ने उसे बचाने का प्रयास किया। नदी में बहाव तेज होने के कारण रितु और पूजा भी पानी में बह गए।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, साथ ही तीनों बहनों की खोज शुरू की गई। गांव वालों ने तीनों बहनों के शव को पानी से निकाल लिया है। घटना की सूचना पर कोनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इधर गांव वाले अवैध उत्खनन के कारण हादसा होने की आरोप लगाकर बिलासपुर अंबिकापुर हाईवे में चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी गांव वालों को समझाइश दे रहे हैं।

  • Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां