दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मजिंदर सिंह सिरसा राजधानी पहुंचे; जोशीला स्वागत..कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

रायपुर, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मजिंदर सिंह सिरसा रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। विमानतल पर छत्तीसगढ सिक्ख संगठन के अध्यक्ष दलजीत चावला व समाज के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। वहां से वे सीधे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका ।वहां मंजीत सिंह सलूजा, इंदरजीत छाबड़ा, तेजिंदर होरा ने उनका स्वागत किया। पश्चात सिक्ख समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मेडिकल कालेज सभागार गए ,जहां राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा व साथियों ने स्वागत किया।

सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोगों को देखकर उन्होने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यही तो है सिक्ख समाज की पहचान। इसलिए किसी भी प्रकार के ऐसे बयानबाजी या लड़ाई झगड़े से बचें जिससे समाज की छवि पर असर पड़े क्योकि सिक्ख समाज की पहचान हैं सेवा और परोपकार इसलिए मिलजुलकर समाज, प्रदेश व देश की मजबूती के लिए काम करें।

पश्चात श्री सिरसा देवेन्द्र नगर चौक पर संचालित होने वाले दवाई के लंगर पहुंचे और जहां हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन एवं विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने स्वागत किया और दवाई के लंगर वितरण के बारे में जानकारी दी तो उन्होने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद काफी अच्छा कार्य है इसे निरंतर जारी रखें। इसके बाद श्री सिरसा समाज ने के वरिष्ठ सदस्य बलदेव सिंह भाटिया के निवास पहुंचकर लंच किया। सामाजिक व अन्य विषयों पर यहां भी चर्चा हुई।

श्री भाटिया के साथ ही वे भिलाई में पिछले दिनों हुए समाज के युवक मलकीत सिंह की हत्या पर उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर  शोक संवेदना व्यक्त की। वहां से वे राजनांदगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। सोमवार को वे दिल्ली वापस लौटेंगे। श्री सिरसा के साथ पूरे समय सोनू सलूजा,लवली अरोरा, गोल्डी खालसा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मोनू सलूजा, पप्पू सलूजा साथ रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां