दुर्ग के कारोबारी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी; पुलिस बचाने में लगी रही

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार कार्रवाई के बीच आज केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआइ) ने दबिश दी है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजत बिल्डकान के 40 हजार शेयर को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाकर करीब 54 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दुर्ग के कोठारी बंधुओं को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआइ की टीम पहुंची।

कोलकाता पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहले भी आ चुकी है दुर्ग

कोलकाता में एफआइआर दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस दुर्ग में आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कई बार आई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस का सहयोग न मिलने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केस सीबीआइ को ट्रांसफर करने की मांग की थी। जिस पर हाई कोर्ट ने इस केस को सीबीआइ को सौंपने का आदेश दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को सीबीआइ की टीम ने दुर्ग पहुंची और कार्रवाई कर रही है।

धोखाधड़ी, गबन सहित इन मामलों में दर्ज है अपराध

प्रकरण के अनुसार रजत बिल्डकान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रकाश जायसवाल की शिकायत पर कोलकाता के बुर्ताल्ला थाना में बिल्डर सिद्धार्थ कोठारी, उसके पिता सुरेश कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, कूटरचना और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस यहां पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई बार आई थी, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जिस पर प्रकाश जायसवाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर केस को सीबीआइ को सौंपने की मांग की थी।

कोलकाता हाई कोर्ट ने भी प्रकाश जायसवाल के पक्ष में फैसला सुनाया और सीबीआइ को केस सौंपा गया। इसके बाद सीबीआइ की 80 सदस्यीय टीम दुर्ग पहुंची। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ कोठारी और उसके पिता सुरेश कोठारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है और सीए श्रीपाल कोठारी की गिरफ्तारी बाकी है।

ये है मामला

कोलकाता निवासी प्रकाश जायसवाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि रजत बिल्डकान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी दुर्ग जिले में जमीन का काम करती है। इस कंपनी ने अपने 40 हजार शेयर 2005-06 में प्रकाश जायसवाल को बेचे थे। इन सभी शेयर्स को 2012-13 में सुरेश कोठारी ने धोखाधड़ी कर के अपने चचेरे भाई सीए श्रीपाल कोठारी और बेटे सिद्धार्थ कोठारी की मदद से अपने नाम पर चढ़वा लिया था। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत 53 करोड़ 44 लाख 19 हजार 230 रुपये है।

जब प्रकाश जायसवाल को इसके बारे में पता चला तो उसने इसकी शिकायत बुर्ताल्ला थाने में की थी। पुलिस ने दो जनवरी 2021 को सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ प्राथमिकी की थी। तीनों आरोपी पद्मनाभपुर दुर्ग के निवासी हैं। कोलकाता पुलिस चार बार इन आरोपियों को गिरफ्तार करने दुर्ग आ चुकी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस का सहयोग न मिलने से वह हर बार बैरंग लौट जाती रही।

  • Related Posts

    HC;सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अनुकंपा नियुक्ति मामले में सही जानकारी नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले…

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?