देर रात तीन स्पा सेंटरों पर छापा;17 जोड़े युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले,नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से पूछताछ

भोपाल, मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार देर रात पुलिस ने जिला मुख्यालय में दो तथा बुढार में स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां पर अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को शिकायत मिली थी। 17 जोड़े युवक-युवतियां गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ग्राहकों को पकड़कर थाने भेज दिया है और नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को लंबे समय से इस तरह की सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जा रहे हैं जिसके बाद महिला अपराध शाखा डीएसपी अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में देर रात छापा मारा गया ।

संदिग्ध हालत में पाए गए

जिला मुख्यालय के इंडियन कैफे हाउस के ऊपर वाली बिल्डिंग में संचालित स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई करने पर यहां से 8 युवक और 8 युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए जिनको गिरफ्तार किया गया। इसी तरह जिला मुख्यालय के बुढार रोड में संचालित स्पा सेंटर में 4 युवक और 5 युवतियाें को पकड़ा गया है। बुढार में अनुराग कॉन्प्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए 5 युवक और 4 युवतियाें को यहां से भी पकड़ा गया है इन सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया है ।

संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने जिला मुख्यालय में संचालित स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर संचालक नहीं मिले लेकिन इनके मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इंडियन कैफे हाउस के ऊपर संचालित स्पा सेंटर के मैनेजर अभिषेक सिंह तथा बुढार रोड शहडोल में संचालित स्पा सेंटर के मैनेजर चंदन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। इनके संचालक प्रदीप चतुर्वेदी और कमलेश मिश्रा मौके पर नहीं मिले लेकिन इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुढार में हुई छापामार कार्रवाई में स्पा सेंटर के संचालक विवेक सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। महिला अपराध शाखा की डीएसपी अंकिता सूल्या ने बताया है कि लंबे समय से इस अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिल पा रहे थे आज जब पुख्ता जानकारी मिली तो छापामार कार्रवाई की गई।

सिंगरौली में हुई थी कार्रवाई
बता दें कुछ दिन पहले ऐसी ही कार्रवाई सिंगरौली में हुई थी. यहां 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारकर करीब 13 महिलाओं और युवतियों को रेस्क्यू किया गया था. ये लड़कियां उड़ीसा और असम से बुलाई गई थीं. इस काम में स्पा सेंटर के मालिक की संलिप्तता भी सामने आई थी. इस कारण दो स्पा संचालक और मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

  • Related Posts

    CRIME; राजधानी में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त, 3 महिलाएं अरेस्ट,उडीसा की महिला को नवजात के साथ बनाया बंधक

    रायपुर, राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।शुरुआती…

    AACTION; 5 लाख रुपए की कॉस्मेटिक सामग्री समेत 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल जब्त, तीन उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    0 बिना वैध अनुज्ञप्ति कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर की टीम ने बिना वैध निर्माण…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत