धोनी के धुरंधरों की फाइनल में धांसू एंट्री, टाइटंस को घर में दबोचा, हार्दिक पंड्या एंड कंपनी को मिलेगा एक और मौका

नई दिल्ली,  4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर आईपीएल 2023 (IPL 2023) के फाइनल में जगह बना ली है. हार के बावजूद हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा. गुजरात की टीम अब लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी.

173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. राशिद खान ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए जबकि दासुन शनाका 17 और विजय शंकर 14 रन बनाकर आउट हुए. ओपनर ऋधिमान साहा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई. सीएसके की ओर से दीपक चाहर, महीश तीक्ष्णा और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए. 2 विकेट मथीसा पथिराना और एक विकेट तुषार देशपांडे के खाते में गया.

ऋतुराज ने उठाया जीवनदान का फायदा
इससे पहले, ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 रन की पारी खेली लेकिन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट पर 172 रन पर रोक दिया. ऋतुराज ने 44 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने डेवोन कॉनवे के साथ पहले विकेट के लिए 64 गेंद में 87 रन की साझेदारी की. कॉनवे हालांकि  34 गेंद में 40 रन की पारी के दौरान सहज नहीं दिखे.

जडेजा ने 16 गेंदों पर खेली 22 रन की पारी
टीम को अजिंक्य रहाणे (10 गेंद में 17), अंबाती रायुडू (नौ गेंद में 17) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद में 22 रन की पारी खेली. गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने दो-दो जबकि दर्शन नालकंडे, राशिद खान और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिए. सत्र का पहला मैच खेल रहे नालकंडे ने दूसरे ओवर में ही ऋतुराज गायकवाड़ को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया लेकिन इसे नोबॉल करार दिया गया. ऋतुराज ने इस जीवनदान का जश्न फ्री हिट पर छक्का और फिर चौका लगाकर मनाया. कॉनवे ने पारी के चौथे ओवर में इसी गेंदबाज के खिलाफ अपना पहला चौका लगाया.

कॉनवे और ऋतुराज ने पावरप्ले में 49 रन जोड़े
ऋतुराज छठे ओवर में नूर अहमद का स्वागत बाउंड्री से किया. इसी ओवर में कॉनवे के चौके से पावरप्ले में चेन्नई ने 49 रन बनाए. एक छोर से कॉनवे बड़ा शॉट लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर ऋतुराज ने नौवें ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ चौके के साथ  36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. गुजरात के खिलाफ यह चार मैचों में उनका चौथा अर्धशतक है.

मोहित ने ऋतुराज को फंसाया
मोहित ने 12वें ओवर में अपनी धीमी गेंद पर ऋतुराज को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया. अगले ओवर में नूर अहमद ने शिवम दुबे (एक रन) को बोल्ड किया, जिसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया. राशिद के खिलाफ 14वें ओवर की पहली गेंद पर कॉनवे के एक रन के साथ टीम का शतक पूरा हुआ. अगले ओवर में कॉनवे के बल्ले का किनारा लेकर गेंद चार रन के लिए गई. यह 30 गेंद में टीम का पहला चौका था. इसी ओवर में रहाणे ने छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर प्वाइंट पर गिल को कैच दे बैठे.

महेंद्र सिंह ने धोनी ने किया निराश
मोहम्मद शमी के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कॉनवे बाउंड्री पर राशिद खान को कैच दे बैठे. रायुडू 18वें ओवर में राशिद के खिलाफ छक्का जड़ने के बाद आउट हो गए. क्रीज पर आये महेन्द्र सिंह धोनी से छक्के की उम्मीद लगाए प्रशंसकों को निराशा हुई. वह एक रन बनाकर मोहित का दूसरा शिकार बने. जडेजा ने आखिरी ओवर में चौका लगाया जबकि मोईन अली (नाबाद नौ) ने शमी के इस ओवर में छक्का लगाकर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. जडेजा आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए.

  • Related Posts

    GAME; बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से,11 खेलों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

    *विकासखंड स्तरीय आयोजन नवम्बर में रायपुर, बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने एवं खेल प्रतिभा को निखारने बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर…

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य* रायपुर. राज्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर