नौतपा के बाद भी भीषण गर्मी का कहर जारी;पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, मानसून 15 जून के बाद

रायपुर, नौतपा तो खत्म हो चुका है, लेकिन इसका प्रभाव अब भी बरकार है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम-रात तक गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, रात में बारिश के आसार

वहीं, अगले पांच दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। साथ ही तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, प्रदेश में एक से दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में बिलासपुर, रायगढ़ सहित कुछ जिलों में बारिश हुई।

15 से 20 दिन में राजधानी पहुंचेगा मानसून

केंद्रीय मौसम विभाग के मानसून के सोमवार को केरल पहुंचने की संभावना है। वहीं, इसे छत्तीसगढ़ पहुंचने में 10 दिन जबकि रायपुर पहुंचने में 15 दिन लगने का अांकलन रहता है। इसी बीच मानूसन की रफ्तार कुछ धीमी बताई जा रही है, इस हिसाब से मानसून को राजधानी तक पहुंचने में 15-20 दिन लगने की संभावना है।

तीन सिस्टम का पड़ रहा असर

तेलंगाना में एक चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। वहीं, एक उत्तर-दक्षिण टर्फ उत्तर-पूर्व बिहार से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है। इसके अलावा एक अन्य टर्फ तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के बीच समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है। इसलिए विभिन्न क्षेत्रों में आकाश मेघमय रहने के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।

  • Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?