परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग की सगाई, शेयर की इंगेजमेंट की रोमांटिक फोटोज

नईदिल्ली,  बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता रााघव चड्ढा आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए हैं। सगाई होते ही परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक फोटोज शेयर की है। कपल की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों इन फोटोज में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।

परिणीति और राघव की सगाई में बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। जिनकी फोटोज भी अब वायरल हो रही है। परिणीति ने अपनी सगाई के खास मौके पर बाॅलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर की है, जिनमें वे राघव चड्ढा की बाहों में रिंग फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। परिणीति ने आम आदमी पार्टी यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा संग दिल्ली के 400 साल पुराने कपूरथला हाउस में सगाई की।

दोनों की सगाई में इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ राजनीति जगत के दिग्गज शामिल हुए। परिणीति वे इन फोटोज को शेयर करते हुए एक कैरोलेस पोस्ट डाला और खास कैप्शन भी लिखा सब कुछ मैंने प्रार्थना की..मैंने कहां हां। वाहेगुरु जी मेहर करना। इस इवेंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। राघव ने अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन किए गए मिनिमलिस्ट अचकन में नजर आए। कपल की रोमांटिक फोटोज देख बॉलीवुड के कई सितारों उन्हें बधाई दी। अब फैंस भी उनकी फोटोज पर प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं।

दोनों की सगाई सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। सगाई सेरेमनी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। सगाई के पहले दोनों ने ऑफिशियली अपनी सगाई की खबर कंफर्म नहीं की लेकिन बीते कुछ महीनों से दोनों अक्सर साथ में दिख रहे थे जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे।

  • Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?