पाटन विधानसभा क्षेत्र में ‘कका विरुद्ध भतीजा’; सांसद विजय बघेल ने कहा- देंगे पटखनी

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन सीट से दुर्ग सांसद विजय बघेल को टिकट दिया गया है। 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया था। रामानुजगंज से पूर्व मंत्री रामविचार नेताम चुनाव लड़ेंगे। 21 में से 17 नए चेहरों पर पार्टी ने दांव खेला है। पार्टी ने संकेत दिया है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट देगी। बुधवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई थी। इसमें 21 प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनने के बाद सूची जारी हुई है।

कांग्रेस को देंगे पटखनी– विजय बघेल

पाटन विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी ने मुझे कमल छाप सौंपा है। मैं विश्वास दिलाता हूं पार्टी नेतृत्व को, कि पाटन की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता के बदौलत कांग्रेस को पटखनी देंगे। बता दें कि दुर्ग सांसद विजय बघेल गुरुवार को बिलासपुर संभाग के दौरे के दौरान रतनपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मां महामाया का दर्शन किया और इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया।

खरसिया से महेश साहू को मौका

खरसिया विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे ओपी चौधरी के स्थान पर महेश साहू को टिकट दिया गया है। राज्य गठन के बाद से अब तक इस सीट पर भाजपा एक बार भी चुनाव नहीं जीत पाई है। यहां से मंत्री उमेश पटेल विधायक हैं।

सूची जारी करने में जल्दबाजी के मायने ?

राजनीतिक प्रेक्षकों की माने तो भाजपा ने पिछले तीन-चार विधानसभा चुनाव में दो या दो से अधिक बार हार चुकी सीटों पर पहले फोकस किया है। अभी जो प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं उन्हें क्षेत्र में काम करने का पर्याप्त समय मिलेगा। अगर कोई प्रत्याशी पार्टी विरोधी गतिविधि करता है, तो उस पर निगरानी करने का भी पर्याप्त समय है। चुनाव के समय दावेदारी करने वाले प्रत्याशी आपस में ही खुन्नस निकालने की कोशिश करते हैं। इन विवादों से पार्टी बचेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार